फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gas tanker leak in Moga

पंजाब में बीच सड़क गैस टैंकर से हुआ रिसाव: पुलिस और दमकल विभाग ने बंद किया रोड, क्या बोला ड्राइवर?

Wed, 23 Sep 2026 07:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 07:11 PM IST
सार

टैंकर बठिंडा स्थित एचपी गैस प्लांट से होशियारपुर के एचपी प्लांट की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव दोसांझ के पास चलते टैंकर से अचानक गैस लीक होने लगी।

विज्ञापन
Gas tanker leak in Moga
मोगा में बीच सड़क गैंस टैंकर हुआ लिक - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा-अमृतसर-बरनाला रोड पर गांव दोसांझ के पास बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एचपी गैस से भरे एक टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर सड़क को बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टैंकर बठिंडा स्थित एचपी गैस प्लांट से होशियारपुर के एचपी प्लांट की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव दोसांझ के पास चलते टैंकर से अचानक गैस लीक होने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने स्थिति को संभालते हुए गैस रिसाव बंद करने का काम शुरू कर दिया। समय रहते कार्रवाई किए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और गैस लीकेज को बंद करने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन

टायर का पंचर लगवाने पर हुआ हादसा 
गाड़ी के ड्राइवर अमृतपाल सिंह ने बताया कि टैंकर का एक टायर पंचर हो गया था। इसके चलते उन्होंने सड़क किनारे एक दुकान पर टायर में पंचर लगवाया। पंचर लगवाने के बाद जैसे ही टैंकर लेकर रवाना होने लगे, अचानक आवाज सुनाई दी। जांच करने पर पता चला कि टैंकर से गैस लीक हो रही थी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गैस लीकेज को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यह टैंकर बठिंडा स्थित एचपी गैस प्लांट से होशियारपुर के एचपी प्लांट तक जा रहा था और टैंकर में गैस लोड थी।

वहीं, मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजकर 37 मिनट पर उन्हें मोगा-अमृतसर-बरनाला रोड पर गांव दोसांझ के पास गैस टैंकर लीक होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और ड्राइवर की मदद से गैस लीकेज को बंद करवाया गया। इस घटना में किसी तरह का जानी या अन्य नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed