{"_id":"6aaa6564205a18ff3602b943","slug":"video-akali-dal-stages-protest-outside-sdm-office-in-kotkapura-over-power-shortage-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में बिजली की कमी को लेकर अकाली दल का एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में बिजली की कमी को लेकर अकाली दल का एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष धरना
कोटकपूरा में बिजली की कमी के मुद्दे को लेकर शिरोमणि अकाली दल की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष धरना दिया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बिजली की समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की। पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस धरने की अगुवाई शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान शेर सिंह मंड और पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने की। धरने में कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। धरने को संबोधित करते हुए अकाली दल के नेताओं ने कहा कि जब पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार थी, तब राज्य को बिजली के क्षेत्र में सरप्लस बिजली वाला प्रदेश बनाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद कांग्रेस की पांच वर्ष की सरकार और अब आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इसका खामियाजा आज प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अकाली नेताओं ने कहा कि बिजली की कमी के कारण किसानों की खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हो रही है। कृषि क्षेत्र को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और फसल की पैदावार प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पंजाब सरकार से कृषि क्षेत्र के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ और जिला प्रधान शेर सिंह मंड ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली की कमी नहीं होने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ किसानों को भी खेती के लिए आवश्यक बिजली नहीं मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।