{"_id":"6aaa91f03f4bff9a270743b8","slug":"video-haryana-chief-minister-nayab-singh-saini-welcomed-upon-his-arrival-in-guru-har-sahai-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गुरुहरसहाय पहुंचने पर स्वागत, आप पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गुरुहरसहाय पहुंचने पर स्वागत, आप पर बोला हमला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब के नौजवानों और महिलाओं के साथ शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नौजवानों को रोजगार नहीं दिया गया, जबकि महिलाओं को भी समय पर एक हजार रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया गया। इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए वादों को पूरा किया है।
सैनी बुधवार को गुरुहरसहाए के डेरा बाबा राम थंमन (बाजेके) में आयोजित धार्मिक समागम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने संत बाबा हरमेश दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समागम में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब में एक्साइज विभाग की हुई परीक्षा में विधायकों और मंत्रियों से जुड़े लोगों को नौकरी मिलने के आरोप सामने आए हैं, जबकि हरियाणा में शिक्षकों की भर्ती आम नौजवानों के लिए पारदर्शी तरीके से की गई है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में नौकरी के लिए किसी से एक पैसा नहीं लिया गया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चुनाव से पहले जनता से 97 घोषणाएं की थीं, लेकिन इनमें से एक भी पूरी नहीं की गई। सैनी ने कहा कि आप ने पंजाब से नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन उनके अनुसार आज भी पंजाब में नशा बिक रहा है और नौजवान नशे की चपेट में आ रहे हैं।
सैनी ने कहा कि हरियाणा में सरकार ने पहले साल से ही महिलाओं के खातों में 2100 रुपये डालने शुरू कर दिए थे, जबकि पंजाब में महिलाओं को एक हजार रुपये देने की बात अब की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही हरियाणा सरकार किसानों की फसल एमएसपी पर खरीद रही है। उन्होंने पंजाब सरकार पर बाढ़ प्रभावित लोगों को अभी तक मुआवजा नहीं देने का आरोप भी लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।