{"_id":"6a915b6b225a08ff240d68ef","slug":"video-a-unique-display-of-sibling-love-at-moga-sub-jail-sisters-tied-rakhis-on-the-wrists-of-prisoners-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा सब-जेल में भाई-बहन के प्यार का अनोखा नजारा, बहनों ने कैदियों की कलाई पर बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा सब-जेल में भाई-बहन के प्यार का अनोखा नजारा, बहनों ने कैदियों की कलाई पर बांधी राखी
आज पूरे देश में रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार जेलों में भी देखने को मिला। मोगा सब जेल में बंद कैदियों से मिलने पहुंचीं उनकी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे के साथ प्यार के पल साझा किए। इस दौरान भाई-बहन के बीच भावुक माहौल भी देखने को मिला। जेल प्रशासन की ओर से भी इस मौके पर विशेष इंतजाम किए गए थे। कैदियों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर दिया गया और रक्षाबंधन की सभी तैयारियां पूरी की गईं। जेल प्रशासन के इस प्रयास से कैदियों को त्योहार के दिन अपने परिवार के करीब होने का एहसास हुआ।
इस मौके पर राखी बांधने पहुंची एक बहन ने जेल प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज इस पवित्र त्योहार के दिन जेल प्रशासन ने उन्हें अपने भाई से मिलने और उसके साथ कुछ समय बिताने का अवसर दिया। इसके लिए वह जेल प्रशासन की आभारी हैं।
वहीं, जेल में बंद कैदियों ने बताया कि आज उन्हें परिवार से दूर होने का बिल्कुल भी एहसास नहीं होने दिया गया। उनकी बहनें जेल में उनसे मिलने पहुंचीं और उनकी कलाई पर राखी बांधी। कैदियों ने कहा कि इस मौके पर परिवार के साथ समय बिताकर उन्हें बहुत खुशी मिली। उन्होंने इस आयोजन के लिए जेल प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और कहा कि प्रशासन ने भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को निभाने के लिए बेहतर प्रबंध किए।
वहीं, मोगा सब जेल के सुपरिंटेंडेंट प्रीतम पाल सिंह गिल ने बताया कि आज मोगा सब जेल में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जेल में बंद सभी कैदियों को उनके परिवार के सदस्यों से मिलने का अवसर दिया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे के साथ प्यार व भावनाएं साझा कीं। सभी कैदियों को उनके परिवार से मिलने की अनुमति दी गई, जिससे कैदियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।