{"_id":"6a8fe586ceeb538e7907e8df","slug":"shri-ramleela-gatha-maryada-will-be-held-at-tagore-theatre-on-august-29-with-ram-lifting-a-9-kg-bow-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"टैगोर थिएटर में 29 अगस्त को होगी ‘श्रीरामलीला गाथा मर्यादा’, 9 किलो का धनुष उठाएंगे राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर थिएटर में 29 अगस्त को होगी ‘श्रीरामलीला गाथा मर्यादा’, 9 किलो का धनुष उठाएंगे राम
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:54 PM IST
Link Copied
सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में 29 अगस्त को ‘श्रीरामलीला गाथा मर्यादा’ का मंचन किया जाएगा। परंपरा आर्ट्स की ओर से आयोजित इस नाटक में करीब 30 कलाकार हिस्सा लेंगे। पिछले दो महीने से टैगोर थिएटर में इसकी रिहर्सल चल रही है। करीब ढाई घंटे तक बिना रुके चलने वाले इस नाटक के लिए शानदार सेट तैयार किया जा रहा है। इस मंचन में सबसे ज्यादा चर्चा भगवान शिव के धनुष और राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार वरुण शर्मा की है। इसकी खास वजह धनुष का वजन है। भगवान शिव का धनुष करीब नौ किलोग्राम वजनी है। मंच पर राम का किरदार निभाने वाले वरुण शर्मा इसे एक हाथ से उठाएंगे, कुछ देर तक हाथ में रखेंगे, फिर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाकर धनुष तोड़ने का दृश्य निभाएंगे। इस चुनौती के लिए वरुण शर्मा जिम में अभ्यास कर रहे हैं। उनका फोकस खास तौर पर एक हाथ से भारी धनुष उठाने और उसे संभालने पर है, ताकि मंच पर प्रस्तुति के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।