{"_id":"6a92f81574a17c789b0b2f93","slug":"video-two-arrested-including-a-woman-in-the-case-of-three-minor-schoolgirls-missing-from-faridkot-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट से लापता 3 नाबालिग छात्राओं के मामले में महिला समेत 2 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट से लापता 3 नाबालिग छात्राओं के मामले में महिला समेत 2 गिरफ्तार
फरीदकोट शहर से लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं की मुंबई से बरामदगी के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तरनतारन निवासी अश्विनी कौर और यूपी निवासी आशीष कुमार शामिल है जिन्हें अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को फरीदकोट के एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन नाबालिग छात्राएं बिना बताए घर से लापता हो गई थीं। इस मामले में 12 अगस्त को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया तो छात्राओं के सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई। इसके बाद फरीदकोट पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची और वहां की पुलिस की मदद से तीनों को सुरक्षित बरामद कर फरीदकोट ले आई। जांच के दौरान सामने आया कि जब तीनों लड़कियां फरीदकोट से दिल्ली पहुंचीं तो ट्रेन में उनकी मुलाकात अश्विनी कौर नामक महिला से हुई। वह तीनों को अपने साथ मुंबई ले गई और वहां अपने साथी आशीष कुमार से मिलवाया। पुलिस ने कार्रवाई जारी रखते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और फरीदकोट लाकर उनका रिमांड हासिल किया। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि इन आरोपियों ने तीनों लड़कियों को मुंबई में पांच से सात दिन तक रखा गया था। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों नाबालिग लड़कियों को अपने पास रखने के पीछे उनकी क्या मंशा थी। चूंकि इन्होंने लड़कियों को अपने पास रखने की सूचना मुंबई पुलिस, उनके परिजनों या संबंधित फरीदकोट पुलिस को नहीं दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।