{"_id":"6ad35b5f1461b20f760f5712","slug":"rain-brings-chill-to-punjab-dry-weather-for-six-days-daytime-temperatures-expected-to-rise-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बारिश से बढ़ी ठंडक, 6 दिन मौसम रहेगा शुष्क; दिन का पारा चढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बारिश से बढ़ी ठंडक, 6 दिन मौसम रहेगा शुष्क; दिन का पारा चढ़ने के आसार
पंजाब में बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि शुक्रवार को दिन के तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई। फिलहाल पंजाब का न्यूनतम पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई इलाकों में बादल, बारिश और ठंडी हवाओं के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। प्रदेश में सबसे अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रोपड़ में दर्ज किया गया। वहीं बठिंडा में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि पंजाब में आने वाले छह दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान दिन का पारा चढ़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।