{"_id":"6acf5ab3f9321957fd0c1ff3","slug":"after-51-days-the-83-and-87-year-old-protesters-descended-from-the-tower-and-assured-talks-with-the-governme-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"51 दिन बाद टावर से उतरे 83 और 87 वर्षीय बुजुर्ग संघर्षकारी, सरकार से बातचीत का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 दिन बाद टावर से उतरे 83 और 87 वर्षीय बुजुर्ग संघर्षकारी, सरकार से बातचीत का आश्वासन
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 14 Oct 2026 04:06 PM IST
Link Copied
बैराज संघर्ष औस्ती समिति जैनी जुगियाल के दो बुजुर्ग संघर्षकारियों का 51 दिनों से जारी टावर पर धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। सरकार और डैम प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर माधोपुर क्षेत्र के गांव सिंघोड़ी में करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े 83 वर्षीय कुलविंदर सिंह और 87 वर्षीय शरम सिंह को जिला प्रशासन ने दोपहर करीब दो बजे क्रेन की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद दोनों को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। दोनों बुजुर्ग पिछले 51 दिनों से अपनी मांगों के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने टावर पर तिरपाल और रस्सियों के सहारे अस्थायी ठिकाना बनाया हुआ था। उनका कहना था कि जब तक वर्षों से लंबित समस्याओं का ठोस समाधान नहीं होता, वे नीचे नहीं उतरेंगे। आखिरकार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत और एक सप्ताह के भीतर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करवाने के आश्वासन के बाद दोनों नीचे उतरने के लिए राजी हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।