{"_id":"6aba5347493e5466ea094f9b","slug":"5-questions-to-sgpc-chief-dhami-in-amarjit-singh-chawla-case-demand-for-reply-within-72-hours-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमरजीत सिंह चावला केस में एसजीपीसी प्रधान धामी से 5 सवाल, 72 घंटे में जवाब की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरजीत सिंह चावला केस में एसजीपीसी प्रधान धामी से 5 सवाल, 72 घंटे में जवाब की मांग
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:15 PM IST
Link Copied
बहरीन की महिला की शिकायत पर पूर्व एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले को लेकर सिख संगठनों ने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी से जवाब मांगा है। ‘अलायंस ऑफ सिख ऑर्गेनाइजेशन’ के बैनर तले एकजुट हुए संगठनों ने धामी को 72 घंटे का समय देते हुए पांच सवालों के सार्वजनिक जवाब देने की मांग की है। संगठनों ने कहा कि जवाब नहीं मिलने पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात कर धामी के इस्तीफे की मांग की जाएगी। मामले को लेकर एसजीपीसी ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। संगठनों ने सवाल उठाया कि बहरीन की महिला को नियमों और सिद्धांतों के विपरीत छह महीने तक एसजीपीसी की सरायों में ठहरने की सुविधा कैसे मिली। उन्होंने पूछा कि महिला के लिए बहरीन से टिकटों का इंतजाम किसके निर्देश पर किया गया। उसे गाड़ी, ड्राइवर और वीआईपी सुविधाएं किसके कहने पर उपलब्ध कराई गईं और धर्म प्रचार कमेटी के खाते से एक लाख रुपये नकद किसके निर्देश पर दिए गए। संगठनों ने यह भी सवाल उठाया कि 21 अगस्त को मामला दर्ज होने के बावजूद एसजीपीसी प्रधान करीब एक महीने तक इस मामले पर चुप क्यों रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।