फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Charanjit Singh Channi attack on Punjab government Power in the hands of outsiders

'पंजाब का पैसा बाहर जा रहा': चन्नी का आप पर हमला, 'बाहरी चला रहे सरकार, गिनाए कई नाम; एक रह चुका डिप्टी सीएम'

Mon, 28 Sep 2026 08:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरिंडा (रूपनगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरिंडा (रूपनगर) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 28 Sep 2026 08:58 PM IST
सार

लवली यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे की जांच करने की मांग करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यूनिवर्सिटी का मालिक राज्य सभा सदस्य आप को छोड़ कर भाजपा में चला गया इसलिए आप पार्टी इस में शामिल है और केसे हो सकता है कि यूनिवर्सिटी में बाहर के लोग घुस जाएं और हंगामा करें।

विज्ञापन
Charanjit Singh Channi attack on Punjab government Power in the hands of outsiders
पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि पंजाब सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर पंजाब से बाहर के राज्यों से आए लोग तैनात हैं और उन्हें सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन


लिए कई लोगों के नाम
चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ लोगों के नाम और उनके पदों के साथ-साथ उन्हें उपलब्ध कराई गई सरकारी रिहायश का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार में विभिन्न पदों पर रह चुके कई लोग अब पंजाब सरकार के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर आकर दे रहे मंत्रियों को आदेश
उन्होंने कहा कि पंजाब के कई बड़े पदों पर बाहरी राज्यों से आए लोग बैठे हुए हैं और सरकार के कामकाज को प्रभावित कर रहे हैं। चन्नी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हाथ में कुछ नहीं है, बल्कि ये लोग मुख्यमंत्री और मंत्रियों को निर्देश देकर सरकार चला रहे हैं।

विज्ञापन

दी जा रही सीएम और मंत्रियों से अधिक सैलरी
चन्नी ने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्रियों से अधिक वेतन और कई सरकारी सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि पंजाब के महत्वपूर्ण पदों पर पंजाब के लोगों को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

'पंजाब का पैसा बाहर जा रहा'
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से आए लोग पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं। चन्नी ने आरोप लगाया कि इन लोगों के कारण पंजाब का पैसा बाहर जा रहा है।

किन लोगों के नाम लिए?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चन्नी ने वैभव कुमार, जैस्मीन शान, सतिंदर जैन, मनीष सिसोदिया, सीमा बंसल, अनुराग कुंडल, शौकत राय, वैभव महेश्वरी, कमल बंसल, संजय गुप्ता, रीना गुप्ता, दीपक चौहान, आदिल खान, दपिंदर विर्क और शालीन मित्रा सहित कई नामों का उल्लेख किया।

'एलपीयू में हिंसा के पीछे आप'
चन्नी ने सरकार से इन लोगों की नियुक्तियों, उनके पदों, वेतन, सरकारी रिहायश और अन्य सुविधाओं को लेकर पंजाब की जनता के सामने स्थिति स्पष्ट की है। लवली यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे की जांच करने की मांग करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यूनिवर्सिटी का मालिक राज्य सभा सदस्य आप को छोड़ कर भाजपा में चला गया इसलिए आप पार्टी इस में शामिल है और केसे हो सकता है कि यूनिवर्सिटी में बाहर के लोग घुस जाएं और हंगामा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed