Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Sikh organizations submitted a memorandum to Sri Akal Takht against the mandatory recitation of ‘Vande Mataram’.
{"_id":"6a8fb3d83812cef9410caa64","slug":"video-sikh-organizations-submitted-a-memorandum-to-sri-akal-takht-against-the-mandatory-recitation-of-vande-mataram-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"‘वंदे मातरम’ की अनिवार्यता के खिलाफ सिख संगठनों ने श्री अकाल तख्त को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वंदे मातरम’ की अनिवार्यता के खिलाफ सिख संगठनों ने श्री अकाल तख्त को सौंपा मांगपत्र
स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य किए जाने के फैसले को लेकर पंथक संगठनों और सिख संस्थाओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को सिख संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को मांगपत्र सौंपकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
संगठनों के नेताओं ने कहा कि सिख धर्म की अपनी रहत मर्यादा और धार्मिक सिद्धांत हैं। सिख धर्म केवल एक अकाल पुरख की उपासना का संदेश देता है। नेताओं का आरोप है कि ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने का फैसला सिख धार्मिक सिद्धांतों से टकराव पैदा करता है। उन्होंने सरकार के उस प्रावधान पर भी चिंता जताई, जिसमें इसका पालन नहीं करने पर सजा और जुर्माने की व्यवस्था होने की बात कही गई है।
पंथक संगठनों ने अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी से अपील की कि इस गंभीर मुद्दे का संज्ञान लेकर सभी सिख संस्थाओं को एक मंच पर लाया जाए और सरकार के फैसले के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाई जाए।
आगूओं ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। आज भी सिख समुदाय को अपने धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा होना होगा। इस दौरान प्रो. बलजिंदर सिंह, ईमान सिंह मान और जुगराज सिंह ने भी अपने विचार रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।