{"_id":"6aa3d34ca58629e48d0f8c1b","slug":"video-incident-of-sacrilege-involving-the-statue-of-babasaheb-bhimrao-ambedkar-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर बेअदबी मामला, वाल्मीकि संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर बेअदबी मामला, वाल्मीकि संगठनों ने किया प्रदर्शन
लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की घटना के विरोध में शुक्रवार को अमृतसर में विभिन्न वाल्मीकि संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भंडारी पुल को चारों तरफ से बंद कर यातायात बाधित कर दिया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन कर रहे वाल्मीकि नेताओं ने घटना पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
नेताओं ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में बाबा साहेब की प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। वाल्मीकि नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में पंजाब स्तर पर बड़ा संघर्ष शुरू किया जा सकता है। प्रदर्शन के कारण भंडारी पुल के आसपास यातायात प्रभावित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।