Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Harmandir Sahib adorned with flowers on the occasion of the first Parkash Purab of Sri Guru Granth Sahib Ji.
{"_id":"6aa4ebac88c449e91606ccda","slug":"video-harmandir-sahib-adorned-with-flowers-on-the-occasion-of-the-first-parkash-purab-of-sri-guru-granth-sahib-ji-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर फूलों से सजा हरिमंदिर साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर फूलों से सजा हरिमंदिर साहिब
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को लेकर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृतसर पहुंचे और गुरु घर में नतमस्तक होकर गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया।
श्री दरबार साहिब में की गई फूलों की आकर्षक और अलौकिक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। फूलों से सजे परिसर की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण ने संगत का मन मोह लिया। श्रद्धालु कतारों में अनुशासन और श्रद्धा के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विभिन्न शहरों और गांवों से परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने धन-धन श्री गुरु रामदास जी का शुक्राना किया। संगत ने कहा कि श्री दरबार साहिब में पहुंचकर मन को अलग तरह का सुकून और आध्यात्मिक शांति मिलती है। यहां की गुरबाणी और वातावरण मानसिक तनाव को दूर कर मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
संगत की भारी आमद को देखते हुए प्रबंधकों की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। श्रद्धालुओं को सुचारू ढंग से दर्शन करवाने के साथ भीड़ को नियंत्रित करने पर भी ध्यान दिया गया। पूरे दिन श्री दरबार साहिब में गुरबाणी कीर्तन और नाम सिमरन का प्रवाह जारी रहा। गुरबाणी की मधुर ध्वनि और फूलों से सजे दरबार साहिब का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव का केंद्र बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।