Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Police launched Operation Kaso in Majitha Road and Maqboolpura police station areas in Amritsar.
{"_id":"6aa5242fe9a1a2080602cbc1","slug":"video-police-launched-operation-kaso-in-majitha-road-and-maqboolpura-police-station-areas-in-amritsar-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में मजीठा रोड और मकबूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन कासो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में मजीठा रोड और मकबूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन कासो
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की ओर से थाना मकबूलपुरा के विभिन्न इलाकों में बड़े स्तर पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करना रहा।
ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एडीजीपी/एसएपी एम.एफ. फारूकी, आईपीएस ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों ने चिन्हित क्षेत्रों की घेराबंदी कर घरों और संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई गई और पुलिस रिकॉर्ड भी खंगाला गया।
पुलिस के अनुसार, कासो के तहत संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।