{"_id":"6a86e9743ccf006b9b05dde3","slug":"video-demolition-drive-carried-out-against-drug-smuggler-arshdeeps-illegal-construction-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशा तस्कर अर्शदीप की अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, पुलिस ने बताया हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्कर अर्शदीप की अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, पुलिस ने बताया हिस्ट्रीशीटर
नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ अमृतसर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर और नगर निगम की संयुक्त टीम ने नशा तस्कर अर्शदीप सिंह उर्फ ‘प्राणा’ की अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी करने के बाद पुलिस सुरक्षा में डेमोलिशन की कार्रवाई की गई।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अर्शदीप सिंह उर्फ ‘प्राणा’ पुलिस का हिस्ट्रीशीटर और बैड कैरेक्टर है। उसके खिलाफ करीब 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं, जबकि उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला भी दर्ज है।
2109 आरोपी गिरफ्तार
सीपी ने बताया कि इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 2109 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 130 किलो से अधिक हेरोइन और 11 किलो से ज्यादा आइस बरामद की है। इसके अलावा नशा तस्करी से अर्जित 75 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी भी जब्त की गई है।
घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के संबंध में सीपी ने कहा कि कई अपराधी पुलिस की कार्रवाई से बचने या पुलिस कर्मचारियों को परेशान करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रहकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।