{"_id":"6a915fd7734da5def20989e8","slug":"video-bikram-majithia-attacks-punjab-government-over-da-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीए को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रखड़ पूनिया मेले में पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुलाजिमों को उनका जायज डीए समय पर नहीं मिल रहा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
मजीठिया ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के हक का पैसा रोकना उनके साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और ऐसे में कर्मचारियों को डीए का लाभ समय पर मिलना चाहिए। सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए लंबित डीए जारी करना चाहिए।
मजीठिया ने पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मुलाजिमों और पेंशनरों के हित में जल्द ठोस फैसला लेने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।