Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Union Minister Shivraj Chouhan highlighted the Central Government's achievements in Rakhad Punia.
{"_id":"6a916a29e5e771930101531b","slug":"video-union-minister-shivraj-chouhan-highlighted-the-central-governments-achievements-in-rakhad-punia-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रखड़ पूनिया में केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रखड़ पूनिया में केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
रखड़ पूनिया मेले के दौरान बाबा बकाला में आयोजित भाजपा की सियासी कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया।
शिवराज चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और गांवों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास, गरीबों के लिए आवास और कल्याणकारी योजनाओं को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।
भाजपा की स्टेज से संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पंजाब के किसानों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी केंद्र की योजनाओं का जिक्र किया। हाल ही में पंजाब दौरे के दौरान चौहान किसानों से सीधे संवाद भी कर चुके हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।