{"_id":"6a99687a96ff7231c409cbc6","slug":"video-attempted-act-of-sacrilege-in-the-circumambulation-path-of-darbar-sahib-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: दरबार साहिब की परिक्रमा में बेअदबी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: दरबार साहिब की परिक्रमा में बेअदबी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
सचखंड श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में गुटका साहिब के अंग फाड़कर बेअदबी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया है।
एसीपी सेंट्रल अमृतसर सुरिंदर सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के हेल्पर सिमरनजीत सिंह की ओर से शिकायत दी गई थी। शिकायत के अनुसार, शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह ने गुटका साहिब के अरदास वाले अंग फाड़ दिए और उन्हें एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिया।
बताया गया कि संबंधित परिवार श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेकने आया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दरबार साहिब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।