फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Hamare Ram drama to be staged in Batala, two shows on September 11

Amritsar News: बटाला में हमारे राम नाटक का मंचन, 11 सितंबर को होंगे दो शो

Sun, 06 Sep 2026 07:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 06 Sep 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Hamare Ram drama to be staged in Batala, two shows on September 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बटाला। पंजाब सरकार के तत्वावधान में रविवार को बटाला के शिव कुमार बटालवी ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध नाटक हमारे राम का मंचन किया गया। इस नाटक का उद्देश्य भगवान श्री राम के जीवन, आदर्शों और शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा ने रावण की भूमिका में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।
मंचन के दौरान शानदार मंच सजावट, प्रभावशाली संवाद, संगीत और विजुअल्स का प्रयोग किया गया। यह प्रस्तुति भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े सत्य, धर्म, दया, मर्यादा और सद्भावना के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। मेयर भूपिंदर सिंह बाजवा और अमृत कलसी ने इस अवसर पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित कर रही है। सरकार इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत निशुल्क शो आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बटाला में इन शो का आयोजन जिले के लोगों के लिए गर्व का विषय है। नाटक के दो और शो 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे और शाम 6 बजे शिव कुमार बटालवी ऑडिटोरियम में होंगे।
विज्ञापन


माैके पर विधायक शैरी कलसी की माता बलबीर कौर, अमृत कलसी, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, एसडीएम सारंगप्रीत सिंह, मेयर भूपिंदर सिंह बाजवा, अध्यक्ष मानिक महेता, सीनियर डिप्टी मेयर सुखराज कौर और हनी चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed