{"_id":"67e2b5d823b00a45ad0855f5","slug":"indore-lookout-notice-issued-against-the-accused-in-bhavna-singh-murder-case-not-arrested-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: भावना सिंह हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी,पुलिस को दुबई भागने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: भावना सिंह हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी,पुलिस को दुबई भागने की आशंका
Tue, 25 Mar 2025 07:25 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:25 PM IST
सार
इंदौर में भावना को पार्टी के दौरान आंख में गोली लग गई थी। इसके बाद आरोपी उसे बाम्बे अस्पताल लेकर आए। फिर भर्ती कराकर भाग गए। आरोपी बस से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
भावना सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में हुए भावना सिंह हत्याकांड में अब तक पुलिस खाली हाथ है। तीनों आरोपियों को पुलिस चार दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अफसरों का आशंका है कि आरोपी दुबई भाग सकते हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भागने में जिन लोगों ने मदद की है। उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पार्टी के बाद घर में जाने की कर रही थी युवती जिद, दोस्त ने शराब के नशे में मार दी गोली
भावना के साथ फ्लैट में शराब पीने वाले आशु यादव, मुकुल और स्वस्ति की तलाश पुलिस को है। आशु और मुकुल आनलाइन सट्टे के काम में भी लिप्त हैं। इस कारण उनके संपर्क विदेशों में भी हैं। फ्लैट की तलाशी के दौरान उनके दुबई के टिकट होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसे देखते हुए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें-दोस्त की गोली की शिकार हुई भावना की हो चुकी थी शादी,पति ने छोड़ दिया था
आंख में लगी थी गोली
बता दें, शुक्रवार 21 मार्च को इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट में ग्वालियर की रहने वाली भावना उर्फ तनु सिंह की आंख में गोली लग गई थी। इसके बाद उसके तीन दोस्त उसे किराए की कार में बैठाकर बॉम्बे अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके दोस्त बस से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। बाइपास तक उन्हें छोड़ने में कुछ दूसरे दोस्तों ने भी उनकी मदद की है। आरोपी इतने शातिर हैं कि वे न तो मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं।
