फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Administration Cracks Down on Toxic Liquor Case Accused, Bulldozers to Demolish Illegal Properties

सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर

Thu, 10 Sep 2026 02:28 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 02:28 PM IST
सार

जहरीली शराब कांड के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर पीला पंजा चलना शुरू हो गया है। प्रशासन ने गुरूवार सुबह से संपत्तियों की नाप कर ली थी। अब बुलडोजर एक्शन शुरू हो चुका है। अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। इसके लिए तीन टीमें तैनात की हैं। आरोपियों के मकान और गोदाम समेत कथित अनधिकृत संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Sagar: Administration Cracks Down on Toxic Liquor Case Accused, Bulldozers to Demolish Illegal Properties
माफियाओं के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के बंडा में  जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस कांड से जुड़े आरोपियों की अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। सरकारी अमला संपत्तियों की जांच परख करने गुरुवार सुबह से ही मौके पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


तीन विशेष टीमें  तैनात
प्रशासन ने तीन अलग-अलग विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें आपसी समन्वय के साथ चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैँ। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन




मकान और गोदाम पर चला बुलडोजर
प्रशासन और पुलिस की ओर से खुफिया इनपुट तथा राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध अतिक्रमण और कथित अवैध शराब कारोबार से अर्जित संपत्तियों में शामिल मकान और गोदामों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री ने दिए सागर शराब कांड की न्यायिक जांच के आदेश, इरशाद वली बनाए गए आईजी


पांच जगहों पर कार्रवाई 
प्रशासन की ओर से कुल पांच स्थानों को कार्रवाई के लिए चिन्हित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे चंद्रभान राजपूत, मनीष लोधी और आशीष साहू के मकान, गोदाम और अनधिकृत तरीके से अर्जित अन्य संपत्तियां शामिल हैं।


शराब माफियाओं में हड़कंप
जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब का कारोबार कर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चिन्हित संपत्तियों के संबंध में राजस्व रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed