फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Temperatures reach 40 degrees for the first time this season, heat rises in Madhya Pradesh,

Mp Weather Today: इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी, दो दिन बाद चलेगी लू

Tue, 25 Mar 2025 07:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 25 Mar 2025 07:28 PM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी लोगों को सताने लगी है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 मार्च से लू चलने के आसार हैं। पारा 40 डिग्री पार जाएगा।

विज्ञापन
MP Weather Today: Temperatures reach 40 degrees for the first time this season, heat rises in Madhya Pradesh,
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।ओले-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। रतलाम लगतार तीसरे दिन सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार में 39.2 डिग्री और शिवपुरी में 39 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर 37.6 डिग्री, भोपाल 37 डिग्री, ग्वालियर 38.6 डिग्री और जबलपुर में 35 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। खासतौर पर मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रह सकता है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति होती है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा
मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 मार्च के बाद प्रदेश में लू चलेगी। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। ऐसे में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मंगलवार को भी कई शहर गर्म रहे। रतलाम में सबसे ज्यादा 40.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, धार 39.2 डिग्री, शिवपुरी 39.0 डिग्री, गुना 38.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.5 डिग्री, खरगोन में 37.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 37.6 डिग्री रहा। गुना, मंडला, दमोह, खंडवा, शिवपुरी, खजुराहो और टीकमगढ़ में 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी, 2 दिन बाद लू चलने के आसार, 40 डिग्री पार पहुंचेगा दिन का पारा


अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के पांच शहर
शहर                अधिकतम तापमान

रतलाम              40.0
धार                   39.2
शिवपुरी             39.0
गुना                   38.6
नर्मदापुरम         38.5
उज्जैन               38.5






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed