{"_id":"680a603fb93d9c7691087217","slug":"a-big-accident-happened-due-to-burning-of-stubble-one-peacock-got-burnt-four-buffaloes-also-got-scorched-loss-of-five-lakh-rupees-shajapur-news-c-1-1-noi1355-2871214-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: नरवाई जलाने से हुआ बड़ा हादसा, एक मोर जला, चार भैंस भी झुलसी, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: नरवाई जलाने से हुआ बड़ा हादसा, एक मोर जला, चार भैंस भी झुलसी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
नरवाई जलाने पर कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है, बावजूद जिले में बड़े पैमाने पर नरवाई जलाई जा रही है। नरवाई जलाने के दाैरान जिले के मोहनबड़ोदिया थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। नरवाई में लगी आग खेत तक फैल गई। इससे चार भैंस झुलस गईं और एक मोर की माैत भी जलकर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व और वन विभाग की टीम माैके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। मोहनबड़ोदिया थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के ग्राम पचावता में एक किसान ने खेत में नरवाई जलाई। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना गुरुवार दोपहर की है। आग तेजी से आसपास के खेतों तक फैल गई। आग चौकीदार संजू के खेत में भी पहुंच गई। जिससे यहां बंधी चार भैंस आग की चपेट में आ गईं। वहीं खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर की जलकर माैत होने की जानकारी भी सामने आई है।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी पीके व्यास ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पंचनामा बनाया गया। थाने में नरवाई जलाने का मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जानकारी अनुसार हादसे में करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मोर के जलने की जानकारी सामने आने के बाद वन, राजस्व और पुलिस की टीम सक्रिय हुई और जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।