फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   The accused used to steal wires by falling on live power lines, when the police caught them

Shahdol News: ITI का प्रशिक्षण लेने के बाद बनाया चोर गिरोह, बिजली तार चुराने के तरीके से पुलिस भी चौंकी

Thu, 30 Jan 2025 06:57 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 06:57 PM IST
The accused used to steal wires by falling on live power lines, when the police caught them

अपनी जरूरत और कर्ज को चुकाने दो बैगा जाति के युवकों ने आईटीआई का प्रशिक्षण लेने के बाद बिजली तार चोरी करने का एक ऐसा गिरोह बना लिया, जो पिछले दो सालों से पुलिस के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। खैरहा पुलिस ने एक ऐसे बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जंगल में जाकर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच 11 केवी की लाइन को काटकर ठिकाने लगा देता था।

इस गिरोह ने अब तक 10 हजार मीटर से ज्यादा की लाइन काटी है। इसकी कीमत 50 लाख रुपए से अधिक है। इस गिरोह के मास्टरमाइंड को जब खैरहा पुलिस ने गिरफ्तार किया तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में लल्ला बैगा (32), फुंदेलाल बैगा (25), दीपक कुमार चक्रवैस (34) निवासी रूंगटा कालोनी नई दफाई थाना अमलाई हाल बंगवार कॉलोनी थाना धनपुरी, नीरज बैगा (19), संजू बैगा (28), गुरु प्रसाद बैगा (22) अनिल बैगा (21) सभी निवासी तुम्मीवर थाना चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

शहडोल जिले के खैरहा, सिंहपुर, बुढार, धनपुरी, अमलाई समेत अन्य थानों में पिछले कई महीनों से लगातार 11 केवी बिजली लाइन कटने की शिकायत मिल रही थी। तार कटने से कई गांवों में अंधेरा छा जाता था, इस कारण ग्रामीण भी आक्रोशित थे। पुलिस को भी इस चोरी को लेकर कोई सुराग नहीं मिल रहा था, क्योंकि तार कटने के कई दिनों बाद पुलिस के पास यह शिकायत बिजली विभाग, ग्राम पंचायत या ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी जाती थी। चोर इतने शातिर थे कि वो चालू बिजली का तार सूने क्षेत्र में जंगल के बीच जाकर काटते थे। इस कारण ग्रामीणों को पहले यह लगता कि किसी कारण बिजली गुल है, लेकिन जब बिजली विभाग फाल्ट तलशाने जंगलों में घूमता तब चोरी की वारदात का पता चलता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह के दो मुख्य सरगना हैं। आरोपी फुंदेलाल बैगा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अनूपपुर से मशीनिस्ट ट्रेड से और लल्ला बैगा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेनिबारी से वेल्डर ट्रेड से पढ़ाई कर चुके हैं। इस पढ़ाई को करने के बाद दोनों अपने तकनीकि ज्ञान का उपयोग बिजली तार काटने में लगाने लगे। 11 हजार केवी का बिजली तार जिसमें करंट दौड़ रहा है उसे फाल्ट करके कैसे बंद करना है और बिना बिजली के खंभे में चढ़े तार कैसे काट लेना है इसमें ये दोनों माहिर हो गए थे।

क्षेत्र में लगातर बिजली चोरी से परेशान पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था, तभी खैरहा पुलिस को जानकारी हुई कि अनूपपुर जिले में रेलवे की संपत्ति चोरी में अनूपपुर जिले के तुम्मीवर गांव के कुछ लड़के गिरफ्तार हुए हैं। यह गांव शहडोल जिले का बार्डर गांव था जो खैरहा थाना क्षेत्र से लगा हुआ था। खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस गिरोह का पहला सुराग यहीं से मिला। इसके बाद पुलिस लगातार तुम्मीवर गांव में रैकी करने लगी, गिरोह के सदस्यों का पता जुटाने लगी। इसके बाद पुलिस को एक-एक करके सभी सदस्यों की जानकारी मिलती गई। पुलिस उन सभी चोरों की गतिविधियों पर दूर से नजर रखने लगी थी।

ऐसे करते थे बत्ती गुल
यह गिरोह रात 12 बजते ही गांव से बाहर जंगलों में पहुंच जाता था। एक छोर पर लल्ला बैगा तो दूसरे छोर पर फुंदेलाल बैगा रहकर बिजली तार काटने का काम करते थे। इसके लिए आरोपियों ने नायलोन की रस्सा लिया था। जिसमें कपड़ा लपेट कर एक भाग से दूसरे भाग रस्सा को फेंककर सभी फेस के तार को एक साथ खींचकर आपसे में मिला देते थे। इससे शार्ट शर्किट हो जाता और बिजली गुल होने पर कटर और गड़ासा से लाइन को काट लेते थे। इस बीच वे जंगल में बहुत ज्यादा हलचल नहीं करते थे। यह पूरा काम दोनों आरोपी सुबह 4 बजे के पहले कर लिया करते थे।

दूसरे गिरोह का था ये काम
जैसे ही बिजली का तार काटकर ये दोनों आरोपी गिरा देते थे उसके बाद दूसरा गिरोह सक्रिय होता था। लगभग एक से दो किलोमीटर क्षेत्र में गिरे तार को बंडल बनाकर इसे जंगल में सुरक्षित रखा जाता। जैसे ही यह बंडल बनता पहले से ही आसपास खड़ा लोडर वाहन जंगल के अंदर आता और इस तार को वाहन में लोड कर आरोपी इसे बुढ़ार और अमलाई में चिन्हित दो कबाड़ियों के पास पहुंचा देते थे। पुलिस ने बताया आरोपियों ने टाइम लिमिट सेट करके रखा था। सुबह 5 बजे के पहले-पहले किसी भी हालत में तार के बंडल को कबाड़ियों के ठीए में पहुंचाना था।

तार गलाकर बनाते थे बर्तन
खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि यह तार बुढ़ार के कबाड़ी लाला ताम्रकार और गुलाम हुसैन उर्फ राजा कबाड़ी निवासी बस स्टैंड के पास अमलाई के पास पहुंच जाता था। ये कबाड़ी सिल्वर तार को गलाकर बर्तन बनाकर बाजार में बेच देते थे। इस मामले में खैरहा पुलिस ने लाला ताम्रकार और राजा कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी तार को एक निश्चित ताप में गलाकर उसे बर्तनों के सांचे में ढालकर बाजार में बेचने का काम करते थे।

एक बेटा विदेश में, एक रेलवे में... फिर भी पिता बना आरोपी
पुलिस की जांच में इस तार चोरी का कनेक्शन जबलपुर और सतना से भी जुड़ा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कबाड़ी लाला ताम्रकार का एक बेटा विदेश में है जबकि दूसरा रेलवे में था। पुलिस जब तार खरीदने वाले कबाड़ियों को पकड़ने गई तब आरोपी लाला ताम्रकार ने तार गलाने के सभी संसाधनों को जंगल में छिपा दिया था। पुलिस जब आरोपी को लेकर जंगल पहुंची तो वह खुद हैरान थी। तार को गलाने के लिए चीनी मिट्टी का घरियाए, हाथ पंखा, लोहे की करछुल, कई प्रकार के सांचा, पंखा समेत अन्य उपकरण को पुलिस ने बंद बोरी से जब्त किया है। आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने रेलवे की कई संपत्तियों का भी खरीदा है। जिसे गलाकर उन्होंने बर्तन का आकार देकर बाजार में बेच दिया है।

कर्ज ने बनाया चोर
आईटीआई के छात्र रहे दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की इस वारदात को अंजाम देते थे। घर के लोगों ने समूह से कुछ कर्ज लिया था और अपनी कई प्रकार की जरूरतों के लिए वे बिजली तार काटने लगे। दोनों आरोपी पिछले दो सालों से इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। तार काटने के बाद उससे मिले पैसे जब इनके पास से खत्म हो जाते थे तब ये अगली घटना को अंजाम देते थे। शहडोल, उमरिया और अनुपपुर जिले में बिजली तार चोरी की 50 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। जिनमें से अधिकांस वारदात को आरोपियों ने करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- मिल्कीपुर में सपा की जमानत होगी जब्त

30 Jan 2025

Damoh: ड्यूटी के दौरान ट्रेन से अपना हाथ गंवाने वाले ASI की चौकी में वापसी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

30 Jan 2025

VIDEO : लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे सांसद खेल महाकुंभ के मुकाबले

30 Jan 2025

VIDEO : नेशनल गेम्स... हाई किक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

30 Jan 2025

VIDEO : काशी में महाकुंभ की भीड़, गोदौलिया से गंगा घाटों तक उमड़ा हुजूम

30 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी- गोरखपुर हाईवे पर वाहनों की टक्कर के बाद मची चीख- पुकार, महाकुंभ से लौट रहे 17 यात्री घायल

30 Jan 2025

VIDEO : चंडीगढ़ की नई मेयर हरप्रीत बबला ने संभाला पद

30 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में शादी के आठ दिन बाद नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

30 Jan 2025

VIDEO : कानपुर में आज से शुरू हुआ सहस्त्र चंडी यज्ञ…नौ फरवरी तक आयोजन, भक्तों ने नाचते-गाते निकाली कलश यात्रा

30 Jan 2025

VIDEO : बिजनाैर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

30 Jan 2025

VIDEO : झज्जर में व्यापारियों ने किया शहर में प्रदर्शन

VIDEO : श्री अन्न मिलेट्स की जागरूकता के लिया निकला रोड शो

30 Jan 2025

VIDEO : हिसार में भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप भानखड़ पर एफआईआर दर्ज, जान से मारने की धमकी और रोड जाम का आरोप

30 Jan 2025

VIDEO : पंचकूला में अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम आयोजित

30 Jan 2025

VIDEO : डेराबस्सी में युवक ने की आत्महत्या

30 Jan 2025

VIDEO : पत्नी की हत्या कर दो घंटे शव कार में लेकर घूमता रहा, फिर अस्पताल ले गया

30 Jan 2025

VIDEO : रामनगरी में बढ़ा भीड़ का दबाव, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तीसरे दिन डायवर्जन जारी

30 Jan 2025

VIDEO : 38वें राष्ट्रीय खेल...रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों का आगाज

VIDEO : महाकुंभ में गई जींद की बुजुर्ग महिला की भगदड़ में मौत

30 Jan 2025

VIDEO : चंबा के कियाणी स्कूल में सड़क सुरक्षा पर विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली

30 Jan 2025

VIDEO : मासियाना घाट के पास खड़े स्कूटर में अचानक भड़की आग, जलकर राख

Dausa News: पुलिस का सड़क सुरक्षा माह अभियान, दोपहिया चालकों को गुलाब और हेलमेट देकर याद दिलाया ट्रैफिक नियम

30 Jan 2025

VIDEO : फतेहाबाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का दोस्त पर लगाया आरोप, युवती के परिवार ने शुरू किया धरना

30 Jan 2025

VIDEO : कमिश्नर ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, दिए निर्देश

30 Jan 2025

VIDEO : फुटबॉल मैच देखने पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर, खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया

30 Jan 2025

VIDEO : वृन्दावन में फायरिंग...देर रात क्या हुआ, प्रत्यक्षदर्शी की आंखों देखी

30 Jan 2025

VIDEO : वृन्दावन देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा, बेगुनाह ड्राइवर की मौत

30 Jan 2025

जींद में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने किया मेडिकल कॉलेज का दौरा

30 Jan 2025

VIDEO : चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के लिए मतदान शुरू, सांसद मनीष तिवारी ने डाला सबसे पहला वोट

30 Jan 2025

VIDEO : शहीदी दिवस पर हजरतगंज चौराहे पर सायरन बजाकर धारण किया गया दो मिनट का मौन

30 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed