Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar Ration Black Marketing: Food Security Truck Loaded with 275 Wheat Bags Busted at Flour Mill; Mill Sealed
{"_id":"6aeb440be004ed48d70ed7f7","slug":"sagar-ration-black-marketing-food-security-truck-loaded-with-275-wheat-bags-busted-at-flour-mill-mill-sealed-sagar-news-c-1-1-noi1338-4906925-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सागर: गरीबों के राशन की कालाबाजारी! 275 बोरी गेहूं से भरा अन्नदूत ट्रक फ्लोर मिल में पकड़ा, मिल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: गरीबों के राशन की कालाबाजारी! 275 बोरी गेहूं से भरा अन्नदूत ट्रक फ्लोर मिल में पकड़ा, मिल सील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:50 PM IST
Link Copied
सागर में गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की हेराफेरी का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां करीब 275 बोरी गेहूं से भरा अन्नदूत योजना का ट्रक निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बजाय एक निजी फ्लोर मिल में पहुंच गया। यहां रात के अंधेरे में ट्रक से गेहूं की बोरियां उतारी जा रही थीं। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अधिकारियों ने फ्लोर मिल को सील कर दिया है,जबकि गेहूं से भरे ट्रक को मोतीनगर थाने में खड़ा कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक,ट्रक चालक भरत पटेल निवासी सुभाषनगर साईंखेड़ा वेयरहाउस से करीब 275 बोरी गेहूं ट्रेक में लेकर निकला था। उसे किसी रोहित दांगी के कहने पर पर्ची देकर SPC यानी विशिष्ट खरीद केंद्र के लिए भेजा गया था। लेकिन ट्रक निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बजाय मोतीनगर थाना क्षेत्र के छोटा करीला स्थित MK इंटरप्राइजेज फ्लोर मिल पहुंच गया। यह मिल गणेश केशरवानी की बताई जा रही है। रात के समय फ्लोर मिल में ट्रक से गेहूं की बोरियां उतारी जा रही थीं। इसकी सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी ललित कश्यप भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सहायक आपूर्ति अधिकारी मौके पर पहुंचे और गेहूं से संबंधित दस्तावेजों एवं पूरी स्थिति की जांच की।
प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर फ्लोर मिल को सील कर दिया गया एवं ट्रक को थाने में रखवाते हुए चालक भरत पटेल के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अब जांच इस बात की हो रही है कि वेयरहाउस से गेहूं किसके निर्देश पर निकला और सरकारी गेहूं निजी फ्लोर मिल तक कैसे पहुंचा। बता दें कि मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत संचालित ट्रकों से सरकारी राशन को निर्धारित राशन दुकानों तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में सरकारी गेहूं का रास्ता बदलकर निजी फ्लोर मिल तक पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।