{"_id":"6aeb17478030aed37f0f876f","slug":"video-shuttering-collapses-during-concrete-pouring-at-khatu-shyam-temple-one-labourer-killed-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम मंदिर में ढलाई के दौरान भरभराकर गिरी शटरिंग, एक मजदूर की मौत;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम मंदिर में ढलाई के दौरान भरभराकर गिरी शटरिंग, एक मजदूर की मौत;VIDEO
आजमगढ़। भंवरनाथ मंदिर के पास कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गुंबद की छत की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर ढह गई। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजाराम राजभर (30) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कमलेश कुमार (23) को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अरुण चौहान (35) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव के समीप आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को मंदिर के गुंबद की छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शटरिंग ढह गई। इससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे मुबारकपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी कमलेश कुमार और अरुण चौहान तथा कंधरापुर थाना क्षेत्र के असोना गांव निवासी राजाराम राजभर को बाहर निकाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।