Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Emergency services at the medical college rely on junior doctors; surgeries under the Ayushman scheme have come to a halt

मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के भरोसे इमरजेंसी, आयुष्मान से ऑपरेशन ठप;video

Wed, 04 Nov 2026 04:58 PM IST
Abhinav Kumar अभिनव कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2026 04:58 PM IST
Emergency services at the medical college rely on junior doctors; surgeries under the Ayushman scheme have come to a halt
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आ रही दिक्कतों के विरोध में मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने इमरजेंसी सेवा जूनियर डॉक्टरों के सहारे चलाने, आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन बंद होने, लिफ्ट का संचालन बाधित रहने और जांच रिपोर्ट मिलने में देरी पर नाराजगी जताई। अल्ट्रासाउंड की समस्या और आईसीयू की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानाचार्य आईजेन भट्टाचार्य को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपकर जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। 15 दिन बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में जिले के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी मरीज उपचार कराने आते हैं। यहां ट्रामा सेंटर जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए बड़ी संख्या में दुर्घटना के मरीज भी पहुंचते हैं। इसके बावजूद परिसर और वार्डों में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। इमरजेंसी सेवा जूनियर डॉक्टरों के सहारे संचालित हो रही है। वार्डों में लगे बल्ब और पंखे खराब हैं। आईसीयू की स्थिति भी ठीक नहीं है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर 16 अक्तूबर को भी प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय 10 दिन के भीतर अधिकांश मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। लिफ्ट, जांच और आयुष्मान योजना का उठाया मुद्दा आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परिसर, वार्डों और शौचालयों में नियमित सफाई कराने, सभी बेड के नीचे डस्टबिन रखने और सफाई में लापरवाही बरतने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिजली गुल होने पर लिफ्ट बंद हो जाने की समस्या दूर करने और बैकअप व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा वार्डों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, आयुष्मान कार्ड योजना के तहत मरीजों का ऑपरेशन दोबारा शुरू कराने, इमरजेंसी में दिन और रात दोनों समय अनुभवी डॉक्टर की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। भर्ती मरीजों की ब्लड जांच रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल में सभी तरह की जांच और दवाओं की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। उखड़ती सांसों को संभालने वाला आईसीयू खुद बीमार! प्रदर्शनकारियों ने आईसीयू की व्यवस्था पर विशेष नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बिजली गुल होने से भर्ती मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। आईसीयू में एसी की व्यवस्था पहले से खराब है। ऐसे में मरीजों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने आईसीयू और इमरजेंसी के गेट आमने-सामने खुले रहने से संक्रमण का खतरा भी जताया। प्रदर्शनकारियों का दावा था कि अस्पताल में जनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद उसका इस्तेमाल नहीं किया जाता। उद्घाटन के बाद से बंद पड़े डिजिटल एक्सरे का मुद्दा भी उठाया गया। जल्द शुरू होगा डिजिटल एक्सरे: प्रधानाचार्य जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि 16 अक्तूबर को मांगपत्र सौंपने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ब्लड सैंपल की रिपोर्ट समय से नहीं मिल रही है। डॉक्टरों की कमी और अल्ट्रासाउंड में परेशानी बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य आईजेन भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें यहां आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। अस्पताल की खामियां दूर करने और सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन का संचालन दो-तीन दिन में शुरू करा दिया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत बंद पड़े ऑपरेशन की समस्या दूर करने के लिए भी प्रयास जारी हैं। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल राव, जिला प्रभारी एडवोकेट रविशंकर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. ऋषि राज, विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी अमरेश, विधानसभा अध्यक्ष घोरावल कमलेश कुमार, जिला महामंत्री अरुण कुमार, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, दिनेश मास्टर, सुरेंद्र जाटव, अशोक कुमार, गंगासागर, रोशन राव, सुनील कुमार एडवोकेट, आरती पटेल और केवल दादा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बारूद के ढेर पर गुजरती जिंदगी, मजबूरी में जान दांव पर लगा रहे परिवार

04 Nov 2026

VIDEO: अपराजिता: छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्तन कैंसर को लेकर किया गया जागरुक

04 Nov 2026

जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ईंटों से लदा ट्रक पुल में फंसा, आग लगने से चालक की मौत

04 Nov 2026

कुल्लू: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, स्वयंसेवियों ने नाटी से बांधा समां

04 Nov 2026

कानपुर: मंधना चौकी के सामने फ्लाईओवर के नीचे खड़े वाहनों में लगी आग

04 Nov 2026
विज्ञापन

ऊना: इस्माइल खान की मौत पर भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रख पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन; पंजाब के 8 लोगों पर कार्रवाई की मांग

04 Nov 2026

लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा पहुंचे

04 Nov 2026
विज्ञापन

कुल्लू की बिजली महादेव पहाड़ी में रातभर सुलगती रही आग, खेतों और बगीचों तक पहुंचने का खतरा

04 Nov 2026

VIDEO: राम की पैड़ी पर लेजर शो का रिहर्सल शुरू, दीपोत्सव पर दिखेगा रामायण का विहंगम दृश्य

04 Nov 2026

उरई: कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस की कामयाबी, एक लाख का इनामी मोनू यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार

04 Nov 2026

मोगा में आप विधायक के घर ईडी रेड के विरोध में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड

VIDEO: आगरा में 940 किलो खोआ-पनीर कराया नष्ट

04 Nov 2026

VIDEO: वार्षिक खेल दिवस में बच्चों ने दिखाया दमखम, क्रिकेटर दीपक चाहर को देख झूम उठे विद्यार्थी

04 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

04 Nov 2026

उत्तराखंड से हिमाचल पहुंचे दो जंगली हाथी, रात को यमुना नदी पार कर बहराल में किया प्रवेश

04 Nov 2026

कांगड़ा: मटौर पुल पर निर्माण कार्य से कांगड़ा में लगा लंबा जाम, सुबह से सड़कों पर फंसे रहे लोग

04 Nov 2026

पंचकूला भानु आईटीबीपी में 498 कांस्टेबल जीडी बैच का दीक्षांत समारोह

04 Nov 2026

फिल्म ‘पंजाब न भुल्लियो’ की अभिनेत्री अनन्या चड्ढा और गुरप्रीत कौर चड्ढा ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

04 Nov 2026

धमतरी में अर्नब चक्रवात से बर्बाद हुई धान की फसल: 5 हजार से अधिक किसानों ने मुआवजे के लिए दिए आवेदन

04 Nov 2026

धमतरी में पटवारियों का उग्र प्रदर्शन: प्रशासन के नोटिस की कॉपियां फूंकीं, काम पर लौटने से किया इनकार

04 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में महाकाल का शृंगार देख भक्त रह गए दंग, भांग से टीका बनाकर फूलों से सजाया फिर चढ़ाई भस्म

04 Nov 2026

कानपुर: डेढ़ करोड़ की चरस संग महिला गिरफ्तार, प्रेमी जेल में

04 Nov 2026

शटडाउन के बावजूद चालू हुई 11 हजार की लाइन, करंट से प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

04 Nov 2026

भोजपुरी सुरों से गुलजार हुई दशहरा मेले की सांस्कृतिक एकादशी

03 Nov 2026

Meerut: बुढ़ाना गेट चौकी के पास चल रहा था मिनी कसीनो, 26 गिरफ्तार, करीब 5 लाख कैश बरामद, जुआरियों ने पुलिस से की हाथापाई

03 Nov 2026

Meerut: पीवीवीएनएल में हुई जनसुनवाई में आई 22 शिकायतें, अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के दिये निर्देश

03 Nov 2026

Meerut: अलेक्जेंडर क्लब में योगांजलि की मासिक सभा में धूमधाम से मनाया गया दिवाली उत्सव, महिलाओं ने खेला डांडिया

03 Nov 2026

यूपी चुनाव: अखिलेश बोले- सीटों की संख्या में मत उलझिए, जीतिए और सीट पाइए

03 Nov 2026

Meerut: द ग्रैंड सोसाइटी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

03 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed