Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather takes a U-turn amidst the cold in MP: Mercury drops below 9 degrees for the first time; alert issued f

एमपी में ठंड के बीच मौसम का यू-टर्न: पहली बार 9 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Thu, 19 Nov 2026 07:06 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 19 Nov 2026 07:06 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में सर्दी ने इस सीजन में पहली बार तीखे तेवर दिखाए हैं। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। शहडोल और डिंडोरी में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Weather takes a U-turn amidst the cold in MP: Mercury drops below 9 degrees for the first time; alert issued f
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में सर्दी ने इस सीजन में पहली बार तीखे तेवर दिखाए हैं। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश के तापमान पर साफ नजर आने लगा है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में पहली बार है, जब प्रदेश में पारा 9 डिग्री से नीचे पहुंचा है। खास बात यह है कि भोपाल और जबलपुर में भी पचमढ़ी से ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। एक तरफ रात के तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदलने की चेतावनी दी है। 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर चल सकता है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी का तूफान बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा। 20 नवंबर से इसका प्रभाव दिखाई देने लगेगा। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। शहडोल और डिंडोरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में चार इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम प्रभावित हो सकता है। 21 नवंबर को सीधी और अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना है। 22 नवंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
विज्ञापन


20 शहरों में 15 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
प्रदेश में रात की ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीती रात 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कटनी का करौंदी 8.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके बाद शहडोल के कल्याणपुर में पारा 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।उमरिया में 10.9 डिग्री, रीवा में 11 डिग्री, दमोह में 11.2 डिग्री, मलाजखंड में 11.8 डिग्री, जबलपुर में 11.9 डिग्री और नौगांव में 12 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। छिंदवाड़ा और खजुराहो में 12.2 डिग्री, सीधी में 12.4 डिग्री, मंडला में 12.5 डिग्री, दतिया में 12.6 डिग्री और ग्वालियर में 12.8 डिग्री तापमान रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। सतना में 13.2, पचमढ़ी में 13.4 और रायसेन में 13.5 डिग्री तापमान रहा। इंदौर और बैतूल में पारा 14 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि नरसिंहपुर में 14.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल सीलिंग मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सवाल, याचिकाकर्ता बोले-फोटो खिंचवाकर कोर्ट को किया गुमराह

बर्फबारी के बाद और बढ़ेगी ठिठुरन
कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश तक पहुंच रहा है। इसी वजह से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने के बाद प्रदेश में ठंड का असर और तेज हो सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिन प्रदेश के मौसम के लिहाज से अहम रहेंगे। फिलहाल लोगों को सुबह और रात की ठंड के साथ बारिश और तेज हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed