Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP Prepares for 2028 Polls: Seva Doots to Be Deployed Across All 230 Assembly Seats

2028 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा: 230 विधानसभा में तैनात होंगे सेवा दूत, 25 दिन तक करेंगे संगठन की समीक्षा

Thu, 19 Nov 2026 08:44 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 19 Nov 2026 08:44 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी एक से 25 दिसंबर तक सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में सेवा दूत तैनात करेगी, जो बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के कामकाज की समीक्षा करेंगे।
 

विज्ञापन
MP BJP Prepares for 2028 Polls: Seva Doots to Be Deployed Across All 230 Assembly Seats
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा ने अभी से संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी। इन्हें 'सेवा दूत' नाम दिया गया है। ये कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में रहकर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठकों के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा दूत अभियान एक से 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यकर्ता को पूर्णकालिक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वह क्षेत्र का दौरा कर बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति देखेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन के कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों की समीक्षा करेगा। पार्टी का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाना और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करना है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और पार्टी की विचारधारा का प्रचार करने पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, पहले मैच में मलेशिया से भिड़ेगा भारत, सीएम होंगे शामिल
विज्ञापन


खाली पदों को भरने की भी तैयारी
भाजपा ने संगठन में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। जिला इकाइयों, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। जिला प्रभारियों से कहा गया है कि वे खाली पदों का ब्योरा देने के साथ प्रत्येक पद के लिए चार-चार नाम सुझाएं। इन नामों पर कोर कमेटी और प्रदेश कार्यसमिति के स्तर पर विचार किया जाएगा। गुरुवार को होने वाली बैठकों में लंबित नियुक्तियों पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गांधीसागर के बैकवॉटर में डेस्टिनेशन कैबिनेट: आरती,क्रूज की सैर और 40 करोड़ के पर्यटन प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन
2027 के निकाय चुनाव पर भी नजर
भाजपा की इस कवायद का एक बड़ा उद्देश्य 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना भी है। पार्टी बूथ और मंडल स्तर पर नियमित समीक्षा और समयबद्ध तैयारी करना चाहती है। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पदाधिकारियों से जिला, मंडल और बूथ स्तर पर लगातार काम करने को कहा है। वहीं, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि संगठन में पद मिलने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। केवल कार्यक्रम आयोजित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके उद्देश्यों और परिणामों की भी समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद रखने और उनके सम्मान का ध्यान रखने को कहा। बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 230 में से 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 66 सीटें मिली थीं। अब भाजपा की नजर आगामी निकाय चुनाव के साथ 2028 के विधानसभा चुनाव पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed