Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar Fire Video When truck loaded with potatoes caught fire on national highway traffic was diverted
{"_id":"67f66600492f51c90c0e9b4e","slug":"a-truck-loaded-with-potatoes-burnt-to-ashes-on-the-national-highway-sagar-news-c-1-1-noi1338-2815801-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar Fire Video: जब नेशनल हाइवे पर आलू से भरे ट्रक में लगी आग, ट्रैफिक डायवर्ट किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Fire Video: जब नेशनल हाइवे पर आलू से भरे ट्रक में लगी आग, ट्रैफिक डायवर्ट किया गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 07:02 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश में सागर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे क्रमांक-44 पर मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे से गुजर रहे एक चलते ट्रक में आग लग गई। वाहन में आग लगने का अहसास होते ही ड्राइवर ने ट्रक को खड़ा कर नीचे उतरकर देखा तो ट्रक से लपटें उठने लगी और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।
मामले की सूचना सुरखी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई। इसकी सूचना फायर फाइटर को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगजनी में ट्रक के आगे का हिस्सा जल गया है।
आलू से भरा हुआ यह ट्रक सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रहा था। तभी नेशनल हाइवे-44 पर सुरखी के पास अचानक से ट्रक के केबिन से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर कुछ समझ पाता, इससे पहले ही लपटें उठने लगी थी।
ट्रैफिक डायवर्ट किया
घटना की सूचना पर सुरखी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रोकी। एक साइड से वाहनों को निकाला गया। फायर फाइटर गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आगजनी में ट्रक की केबिन और आगे का हिस्सा जल गया है। ट्रक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल, फायर बिग्रेड द्वारा आग बुझा ली गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा हाइवे पर वाहनों का संचालन दोनों लाइन में शुरू करा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।