फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ही के दिन भारत बना था विश्व विजेता: 2007 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को दी थी मात, जानें उस मैच का रोमांच

Thu, 24 Sep 2026 01:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 24 Sep 2026 01:17 PM IST
सार

On This Day Cricket Record: 24 सितंबर का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारत ने 19 साल पहले आज ही के दिन पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत के लिए यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक थी। एक तो यह टी20 प्रारूप का पहला विश्व कप खिताब था। वहीं, 1983 में कपिल देव के बाद पहली बार भारत विश्व विजेता बना था। 

विज्ञापन
On This Day: India Won T20 World Cup Final on September 24, 2007 Defeating Pakistan Result Highlights
टी20 विश्व कप 2007 की विजेता टीम - फोटो : BCCI
24 सितंबर 2007 का दिन, दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम एक ऐतिहासिक मैच का गवाह बना। टी20 विश्व कप इतिहास का पहला फाइनल और आमने-सामने थे क्रिकेट की दुनिया के दो घोर विरोधी भारत और पाकिस्तान। इस मैच के विजेता को सिर्फ विश्व चैंपियन नहीं बनना था, बल्कि टी20 क्रिकेट के पहले विश्व चैंपियन के रूप में अपना नाम इतिहास में दर्ज कराना था। यह इतिहास रचा महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली भारतीय टीम ने।
On This Day: India Won T20 World Cup Final on September 24, 2007 Defeating Pakistan Result Highlights
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC-X
युवा खिलाड़ियों ने लहराया था तिरंगा 
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहले टी20 विश्व कप की चैंपियन होने का गौरव हासिल किया था। भारत का पाकिस्तान को हराना कोई नई बात नहीं है। भारत से हारना पाकिस्तान की आदत में शुमार हो चुका है। लेकिन, 19 साल पहले मिली यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास के चंद सबसे यादगार लम्हों में से एक है। युवा कप्तान धोनी के साथ युवा खिलाड़ियों से भरी टीम ने खिताबी जीत के बाद जब तिरंगा लहराया तो करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

यह वह समय था, जब टी20 क्रिकेट धीरे-धीरे अपने पांव जमा रहा था। भारतीय टीम को इस प्रारूप की कमजोर टीम माना जा रहा था और चैंपियन बनने की संभावना न के बराबर जताई जा रही थी, लेकिन धोनी की कप्तानी वाली टीम ने युवा जोश के साथ होश दिखाया और खिताबी जीत हासिल की। इस जीत ने टी20 क्रिकेट और उसके रोमांच को शीर्ष स्तर पर पहुंचा दिया था।
On This Day: India Won T20 World Cup Final on September 24, 2007 Defeating Pakistan Result Highlights
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC-X
गंभीर की यादगार पारी 
मैच की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत गौतम गंभीर और युसूफ पठान ने की थी। पठान आठ गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। गंभीर टिके रहे और 54 गेंदों पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 75 रनों की यादगार पारी खेलकर टीम का स्कोर पांच विकेट पर 157 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। छठे नंबर पर आकर रोहित शर्मा ने भी 16 गेंदों पर 30 रनों की बेहद अहम पारी खेली थी।

158 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तानी टीम 19.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने पांच रन से जीत हासिल कर पहला टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया के लिए आर. पी. सिंह और इरफान पठान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए थे। जोगिंदर शर्मा ने दो और एस. श्रीसंत ने 1 विकेट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
On This Day: India Won T20 World Cup Final on September 24, 2007 Defeating Pakistan Result Highlights
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : Irfan Pathan-x
आखिरी ओवर का रोमांच
  • ये मैच अंत तक रोमांचक बना रहा था और इसका फैसला आखिरी ओवर में जाकर हुआ। भारतीय टीम को जीत के लिए एक विकेट चाहिए था और पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे।
  • पाकिस्तान का स्कोर नौ विकेट पर 145 रन था। भारतीय टीम की जीत की राह का रोड़ा मिस्बाह उल हक थे, जो पाकिस्तान को जीत के करीब लाए थे।
  • धोनी ने आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा को दिया। शर्मा की मिस्बाह को फेंकी पहली गेंद वाइड थी। दूसरी वैध गेंद पर रन नहीं बना। अगली पांच गेंदों पर 12 रन बनाने थे।
  • दूसरी गेंद पर मिस्बाह ने छक्का लगा दिया। अब अगली तीन गेंदों पर छह रन चाहिए थे।
  • मिस्बाह ने ओवर की तीसरी गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला। गेंद हवा में थी और श्रीसंत ने यादगार कैच पकड़ते हुए पहला टी20 विश्व कप का खिताब भारत के नाम कर दिया।
विज्ञापन
On This Day: India Won T20 World Cup Final on September 24, 2007 Defeating Pakistan Result Highlights
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : BCCI-X
टी20 प्रारूप की सबसे सफल टीम
भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट की सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया इस फॉर्मेट में 200 जीत हासिल करने वाली पहली टीम है। साथ ही सर्वाधिक तीन टी20 विश्व कप (2007, 2024, 2026) भारत ने जीते हैं। भारत एकमात्र टीम है जिसने टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव किया है। धोनी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed