फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Medha Shankr step out Rumoured boyfriend Samay Rainas Car shocked to see Camera Video Viral

मेधा शंकर: रूमर्ड बॉयफ्रेंड की कार से उतरीं अभिनेत्री, पैप्स को देखकर चौंकी; फिर भागकर अंदर गईं; वीडियो वायरल

Thu, 24 Sep 2026 02:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Sep 2026 02:19 PM IST
सार

Medha Shankr Viral Video: अभिनेत्री मेधा शंकर का नाम कॉमेडियन समय रैना के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो चर्चा में आ गया है।
 

विज्ञापन
Medha Shankr step out Rumoured boyfriend Samay Rainas Car shocked to see Camera Video Viral
मेधा शंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री मेधा शंकर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम कॉमेडियन समय रैना से जोड़ा जा रहा है। अफवाहें थीं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी। इस बीच मेधा शंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह एक गाड़ी से उतरते हुए नजर आ रही हैं। दावा है कि यह गाड़ी उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड समय रैना की है।
विज्ञापन

Medha Shankr step out Rumoured boyfriend Samay Rainas Car shocked to see Camera Video Viral
मेधा शंकर-समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेधा शंकर एक कार से उतरती हैं और आगे बढ़ती हैं। इतने में उनकी नजर पैपराजी पर पड़ती है। उन्हें देखकर अभिनेत्री घबरा जाती हैं। इसके बाद वह दौड़ कर एक इमारत के अंदर चली जाती हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने डेनिम जींस और फिटेड टॉप पहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Medha Shankr step out Rumoured boyfriend Samay Rainas Car shocked to see Camera Video Viral
समय रैना और मेधा शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
मेधा और समय की शादी की अफवाहें
आपको बता दें कि समय रैना और मेधा शंकर की कथित डेटिंग की खबरें काफी वक्त से चल रही हैं। हाल ही में रेडिट पर एक पोस्ट काफी वायरल हुई। इसमें दावा किया गया कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। इस पोस्ट पर समय रैना ने रिएक्शन दिया था। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में शादी की अफवाहों को खारिज किया था।

Friday OTT: होस्टिंग से चौंकाएंगे सहवाग, इंसाफ के लिए लड़ेंगी अनीत पड्डा, शुक्रवार को ओटीटी पर क्या है खास?

विज्ञापन

Medha Shankr step out Rumoured boyfriend Samay Rainas Car shocked to see Camera Video Viral
मेधा शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@medhashankr
समय रैना ने क्या प्रतिक्रिया दी?
समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में मेधा शंकर को टैग करते हुए लिखा, 'दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है। सॉरी मेधा, हमें इसको पोस्टपोन करना पड़ेगा'। वहीं मेधा शंकर ने शादी की अफवाहों को बेबुनियाद बताया था।

Medha Shankr step out Rumoured boyfriend Samay Rainas Car shocked to see Camera Video Viral
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
मेधा शंकर और समय रैना का वर्कफ्रंट
  • मेधा शंकर ने फिल्म 2021 में 'शादीस्थान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  • आखिरी बार वह साल 2026 में फिल्म 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' में नजर आईं थीं। 
  • वह जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा होंगी।
  • समय रैना इन दिनों शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को होस्ट कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed