{"_id":"67c17aa0efae2321610831ba","slug":"rape-was-committed-after-luring-her-into-love-trap-teenage-girl-died-by-consuming-poison-after-refusing-to-marry-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2675482-2025-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: प्रेमजाल में फंसा बनाए संबंध, युवक के शादी से मना करने पर किशोरी ने खाया जहर, मौत के बाद दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: प्रेमजाल में फंसा बनाए संबंध, युवक के शादी से मना करने पर किशोरी ने खाया जहर, मौत के बाद दो गिरफ्तार
जबलपुर में एक युवक ने अपनी उम्र से आधी किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर दुराचार किया। इसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया और उसके भाई ने किशोरी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जिससे आहत होकर किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कटंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने 2 जनवरी को जहर खा लिया था। मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि जांच में सामने आया कि घटना के दिन अनुराग ठाकुर उर्फ छोटू (27 वर्ष) किशोरी के घर पहुंचा था। उसने हंगामा करते हुए किशोरी के चरित्र पर लांछन लगाए और उसके बड़े भाई गणेश ठाकुर उर्फ रानू को फंसाने के आरोप लगाए। इससे आहत होकर किशोरी ने जहर का सेवन कर लिया।
किशोरी ने अपनी मां को बताया था कि गणेश ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुराचार किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर गणेश की डीएनए जांच कराई गई, जो पॉजिटिव आई। जिसके आधार पर पुलिस ने किशोरी की मौत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुराचार और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।