Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP shivers due to snowfall in the mountains: Nighttime temperatures in 19 cities drop below 15 degrees; rain e

पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा एमपी: 19 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे, बीस नवंबर के बाद बारिश के आसार

Sun, 15 Nov 2026 07:07 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 15 Nov 2026 07:07 AM IST
सार

पहाड़ों पर बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। 19 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। अमरकंटक सबसे ठंडा और इंदौर दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। 20 नवंबर के बाद बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
MP shivers due to snowfall in the mountains: Nighttime temperatures in 19 cities drop below 15 degrees; rain e
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं। इसका असर रात और सुबह के तापमान पर दिखाई देने लगा है। बीती रात प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अमरकंटक 10.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि इंदौर में पारा 11.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, मौसम विभाग ने 20 नवंबर के बाद प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है। प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ सुबह और रात के समय सर्दी का एहसास ज्यादा होने लगा है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा। कटनी के करौंदी में 11.3, शाजापुर के गिरवर में 11.7, दमोह में 12, छिंदवाड़ा और रायसेन में 12.4 तथा नौगांव में 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जबकि उज्जैन में पारा 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे बढ़ते ही चलेगी उत्तरी हवा
मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसके प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। जब यह सिस्टम आगे बढ़ेगा, तब उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आएंगी। इससे प्रदेश में तापमान और नीचे जा सकता है। पिछले 10 साल के नवंबर के मौसम पर नजर डालें तो नौ साल दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड का असर देखने को मिला है। इस बार भी 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का असर ज्यादा रहने से यहां तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बीएमएचआरसी: डेढ़ साल से पानी की बूंद तक नहीं निगल पा रहा था युवक, डॉक्टरों ने बड़ी आंत से बना दी नई भोजन नली
विज्ञापन
विज्ञापन



नवंबर में बारिश भी बिगाड़ सकती है मौसम का मिजाज
ठंड के बीच प्रदेश में बारिश की संभावना भी बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय तूफान के प्रभाव से 20 नवंबर के बाद मध्य प्रदेश में बारिश का एक दौर आ सकता है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित कई शहरों में नवंबर के दौरान बारिश होने का ट्रेंड रहा है। नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने से बारिश की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड और बारिश दोनों का असर देखने को मिल सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed