{"_id":"67d9885a26910777f50937cb","slug":"lord-parshuram-was-compared-to-aurangzeb-on-social-media-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2738595-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: पूर्व महिला नगर अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, सोशल मीडिया में भगवान परशुराम की तुलना की थी औरंगजेब से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: पूर्व महिला नगर अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, सोशल मीडिया में भगवान परशुराम की तुलना की थी औरंगजेब से
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 08:45 PM IST
Link Copied
जबलपुर जिले में सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट वायरल करने पर पूर्व महिला नगर अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। कांग्रेस की पूर्व महिला नगर अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से करते हुए पोस्ट वायरल की थी।
पूर्व महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा विनोद जैन ने सोशल मीडिया में कथाकार मणिका मोहिनी की बात कहते हुए लिखा था कि औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था। परशुराम ने अपनी माता का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था।
पोस्ट में कहा गया था कि मेरी समझ से विवेकहीन, वहशी दरिंदे दोनों जगह है। लेकिन हिंदुत्व की बीमारी ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि परशुराम को अवतार तथा धर्म का प्रतीक मानने वाले ब्राम्हणत्व के ही नहीं, हिन्दुओं के भी मुखिया हैं। पोस्ट पर विवाद बढ़ने पर पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उसे डिलीट कर दिया था।
हिंदूवादी संगठन के विरोध के बाद पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने बताया था कि सोशल मीडिया में उनके पास उक्त पोस्ट आई थी। पढ़ाई के दौरान गलती से पोस्ट वायरल हो गई। नगर कांग्रेस कमेटी ने भी इस संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए नोटिस का जवाब दे दिया है। भगवान परशुराम के खिलाफ की विवादित पोस्ट किए जाने के खिलाफ रोहित तिवारी नामक व्यक्ति ने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।