{"_id":"6ab944e21e004066c8092322","slug":"msw-commits-suicide-by-consuming-poisonous-medicine-alleges-harassment-by-fellow-employees-harda-news-c-1-1-noi1435-4773175-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मी ने जहर खाकर दी जान, साथी कर्मचारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मी ने जहर खाकर दी जान, साथी कर्मचारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
Published by: हरदा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:45 PM IST
Link Copied
हरदा जिले के ग्राम नीमगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत 21 वर्षीय एमएसडब्ल्यू देवेंद्र ढोलिया ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किए गए देवेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने साथी कर्मचारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र ढोलिया, पुत्र महेश ढोलिया, करीब एक वर्ष से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमगांव में एमएसडब्ल्यू के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह केंद्र पर पदस्थ सीएचओ को हरदा से नीमगांव लाने-ले जाने का काम करता था। सीएचओ के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण वह स्वयं वाहन नहीं चला पा रही थीं।
परिजनों के अनुसार, इसी बात को लेकर कुछ महिला कर्मचारियों द्वारा तरह-तरह की बातें की जा रही थीं। सीएचओ ने कर्मचारियों को बेवजह की बातें नहीं करने की समझाइश भी दी थी। इसके बाद शुक्रवार शाम देवेंद्र अपने घर पहुंचा और जहरीली दवा का सेवन कर लिया।
परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शनिवार शाम देवेंद्र को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने देवेंद्र को साथी कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।