फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   A woman ASI was hit by a motorcycle during vehicle checking, suffering serious head injuries and

हरदा: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक ने महिला एएसआई को मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; भोपाल किया गया रेफर

Tue, 22 Sep 2026 08:00 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 08:00 AM IST
सार

हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक की टक्कर से महिला ASI मंजू मसीह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
A woman ASI was hit by a motorcycle during vehicle checking, suffering serious head injuries and
सड़क हादसा। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक ने सामने खड़ी एएसआई को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हंडिया थाने में पदस्थ एएसआई मंजू मसीह सोमवार को पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार अपनी भाभी और बच्चों के साथ वहां से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सामने खड़ी एएसआई मंजू मसीह से जा टकराई।

विज्ञापन

टक्कर लगते ही एएसआई सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में फिर झमाझम के आसार: 24-25 सितंबर को होगी तेज बारिश, पूर्वी हिस्से के इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि एएसआई मंजू मसीह हंडिया थाने में पदस्थ हैं और स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान बाइक की टक्कर से वह घायल हुईं।

पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसा किस कारण हुआ और बाइक की गति कितनी थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घायल एएसआई का भोपाल में उपचार कराया जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed