फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda: Woman Killed in Alleged Robbery Attempt, Strangled with Electric Wire; Gold Jewelry Stolen

हरदा: टिमरनी में लूट के इरादे से महिला की हत्या, बिजली के तार से घोंटा गला, सोने के जेवर ले उड़े बदमाश

Wed, 26 Aug 2026 10:54 AM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 10:54 AM IST
सार

घर में अकेली महिला की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मौके से महिला के जेवर गायब मिले और पुलिस ने हत्या व लूट का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
Harda: Woman Killed in Alleged Robbery Attempt, Strangled with Electric Wire; Gold Jewelry Stolen
मौके पर तफ्तीश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित ठाकुर बाबा मोहल्ले में 57 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला के घर से सोने की माला और कानों के कुंडल गायब मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस वारदात को लूट के इरादे से की गई हत्या मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला बेलपत्र लेने मृतक पुष्पा गौर के घर पहुंची थी। घर के अंदर पलंग पर पुष्पा अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। पड़ोसी महिला ने तत्काल उनके भाई अनुराग गौर को सूचना दी। इसके बाद टिमरनी थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला का बिजली के तार से गला घोंटा गया था। उनके गले में पहनी सोने की माला और कानों के कुंडल मौके से गायब मिले, वहीं पलंग के पास सोने का एक मोती भी मिला है। पुलिस को आशंका है कि संघर्ष के दौरान या जेवर खींचने के दौरान माला टूट गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जबलपुर में नाबालिग से दरिंदगी: वीडियो बनाकर दी धमकी, सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार


बताया गया है कि पुष्पा गौर के पति का करीब 19 वर्ष पहले निधन हो चुका था, वहीं उनके इकलौते बेटे की करीब तीन वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से वे घर में अकेली रह रही थीं। एएसपी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने हत्या और लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए नर्मदापुरम से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ संदिग्ध गतिविधियों और जेवरों की तलाश में भी जुटी है। फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ वारदात की पूरी तस्वीर और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed