{"_id":"69b176aec9253ce75b059cb8","slug":"video-a-ruckus-erupted-when-the-bhim-armys-sankalp-yatra-which-was-going-to-gwalior-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर जा रही भीम आर्मी की संकल्प यात्रा रोकने पर बवाल, दामोदर यादव सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर जा रही भीम आर्मी की संकल्प यात्रा रोकने पर बवाल, दामोदर यादव सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
दतिया जिले के गोराघाट में बुधवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की 'संकल्प यात्रा' के दौरान भारी हंगामा और पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई। बिना अनुमति के ग्वालियर की ओर बढ़ रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस के 5-6 गोले और हल्के लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दामोदर यादव के नेतृत्व में यह यात्रा दतिया से ग्वालियर जा रही थी। हालांकि, सवर्ण आर्मी की आपत्ति के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यात्रा और प्रस्तावित सभा की अनुमति रद्द कर दी थी। सिंध नदी के गोराघाट पुल पर दतिया और ग्वालियर दोनों जिलों की पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था। जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं के न मानने और स्थिति आक्रामक होने पर पुलिस ने जल प्रहार (वाटर कैनन) किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने मौके से यात्रा के नेतृत्वकर्ता दामोदर सिंह यादव सहित करीब 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इन सभी को बसों के जरिए बड़ौनी स्थित अस्थायी जेल भेजा गया है।
वर्तमान में इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। जिले के एसपी और तीन एसडीओपी सहित करीब 15 थानों का पुलिस बल अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।