फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Hindu organization burnt the effigy of municipal administration

Damoh: स्लाटर हाउस के विरोध में हिंदूवादी संगठन, नपा प्रशासन का पुतला फूंका, परिषद की दूसरी बैठक भी स्थगित

Thu, 27 Feb 2025 07:21 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 07:21 PM IST
Hindu organization burnt the effigy of municipal administration
दमोह नगर पालिका में गुरुवार को बुलाई गई परिषद की दूसरी बैठक भी स्थगित कर दी गई। इस दौरान स्लॉटर हाउस के मुद्दे पर हिंदू संगठन ने नगर पालिका प्रशासन का पुतला जलाया। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष का विरोध होने पर पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया।

दरअसल, दो दिन पहले हुई परिषद की बैठक स्थगित होने के बाद गुरुवार को फिर से बैठक बुलाई गई थी। लेकिन, हिंदू संगठनों के विरोध के कारण एक बार फिर बैठक स्थगित करनी पड़ी। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाया। इस विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्टर ने बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया।
 
हिंदू संगठनों के लोगों ने नगर पालिका परिषद में ही कलेक्टर के नाम एसडीएम आरएल बागरी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि नगर पालिका परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखकर स्लॉटर हाउस की अनुमति देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। पार्षदों और हिंदू संगठनों के विरोध के बीच नगर पालिका कर्मचारियों ने भी अपना विरोध जताना शुरू कर दिया। इन कर्मचारियों को काम से निकालने की धमकी दी जा रही है, जिससे वे भी नाराज हो गए।

बैठक में शामिल होने के लिए जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेंद्र राय पहुंचीं, तो कर्मचारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कोतवाली टीआई आनंद राज ने अध्यक्ष से वहां से जाने का अनुरोध किया, लेकिन जब वह नहीं मानीं तो टीआई ने कहा कि उन्हें जैसा उचित लगे, वैसा करें। इसके बाद, अध्यक्ष अपनी कार में बैठकर कर्मचारियों के पास पहुंचीं, लेकिन भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी तेज हो गई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने अध्यक्ष को वापस भेज दिया।
 
मौके पर पहुंचे दमोह एसडीएम आरएल बागरी ने बताया कि बैठक स्थगित कर दी गई है। अगली बैठक की तारीख तय की जाएगी, जिसकी सूचना सभी को दी जाएगी। वहीं, कलेक्टर सुधीर कोचर ने भी बाद में वीडियो जारी कर बताया कि धारा 323 के तहत इस बैठक को निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्षदों द्वारा भी कुछ बिंदुओं को लेकर पत्र दिया गया था, जिसमें बैठक निरस्त करने की मांग की गई थी। इसके अलावा, एसडीएम से मिली जानकारी के अनुसार, यदि बैठक होती तो शांति भंग होने की आशंका थी। इसलिए, नगर पालिका अधिनियम के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बैठक को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : हिसार के जाट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

27 Feb 2025

VIDEO : करनाल में स्वर्गीय पवन पहलवान मेहता की याद में विशाल कुश्ती दंगल

27 Feb 2025

VIDEO : महापौर सुरेंद्र चौहान ने पेश किया नगर निगम शिमला का बजट

27 Feb 2025

VIDEO : हमीरपुर मुख्य बाजार में लगाया समोसे और बर्गर का भंडारा

VIDEO : जगरांव में लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर ढाबे के बाहर फायरिंग

27 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : देहरादून बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

27 Feb 2025

VIDEO : शिवरात्रि कावड़ मेला संपन्न, नगर निगम के सामने ये बड़ी चुनौती खड़ी

27 Feb 2025
विज्ञापन

Alwar News: घोड़ाफेर चौराहे के पास युवक से स्कॉर्पियो और नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने दो को पकड़ा

27 Feb 2025

VIDEO : फतेहाबाद बार एसोसिएशन चुनाव कल, प्रधान व उप प्रधान पद के लिए होगा सीधा मुकाबला

27 Feb 2025

VIDEO : निगम की जमीन पर कब्जा कर बनाई दुकानें हुई ध्वस्थ, दुकानों पर चला बुलडोजर

27 Feb 2025

VIDEO : तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत-3 घायल

27 Feb 2025

Taj Mahal News: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में महादेव की पूजा, महिला ने शिवलिंग पर चढ़ाया गंगाजल

27 Feb 2025

VIDEO : चुराह के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैला में शिक्षकों की कमी पर एसएमसी ने जताई नाराजगी

27 Feb 2025

VIDEO : अलीगढ़ में नगलाभूड़ के पास गंगीरी की महिला कांवड़िया को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

27 Feb 2025

Khandwa: सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस की चपेट में आए युवक की मौत, महाशिवरात्रि मनाने घर लौट था मजदूर

27 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: लखनऊ में सदर से खाटू श्याम तक निकली ध्वजा यात्रा

27 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: 'वैश्विक परिदृश्य में हिंदी' पर आयोजित संगोष्ठी

27 Feb 2025

VIDEO : मोगा पुलिस ने ए कैटेगरी के गैंगस्टर समेत दो को पकड़ा

27 Feb 2025

VIDEO : चंडीगढ़ में यूटी सचिवालय के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

27 Feb 2025

VIDEO : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया, वेलडन

27 Feb 2025

VIDEO : Mahakumbh - सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम और मंत्रियों के साथ चलाया सफाई अभियान, गंगा पूजन किया

27 Feb 2025

VIDEO : झज्जर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा शुरू

VIDEO : महेंद्रगढ़ में बाबा महावीर दास धाम सीगड़ा में बाबा की पुण्यतिथि पर भंडारा शुरू

VIDEO : पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश जारी, धुंध के आगोश में शहर

27 Feb 2025

Barwani: 12वीं के आठ छात्रों को देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, छात्र संगठन ने किया हंगामा

27 Feb 2025

Reet Exam: अलवर में रीट परीक्षा का पहला दिन, सेंटर पहुंचकर भी परीक्षा से वंचित रह गए कई अभ्यर्थी

27 Feb 2025

VIDEO : कपूरथला में एक मार्च को होगा पहला कबड्डी कप

27 Feb 2025

VIDEO : अलीगढ़ में मेलरोज रोड स्थित शराब ठेके पर बने दो दोस्तों ने की थी पीएसी सिपाही की हत्या

27 Feb 2025

VIDEO : Kanpur...पनकी में एक करोड़ की चोरी का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

27 Feb 2025

VIDEO : महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

27 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed