फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Loot Accused Escapes Police Custody, Flees During Recovery, Teams Search Area Using Drones

दमोह: पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ लूट का आरोपी, सामान बरामद कराने ले गई थी टीम, ड्रोन से हो रही तलाश

Thu, 10 Sep 2026 09:53 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 09:53 AM IST
सार

पथरिया में लूट के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। लूट के सामान की बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें और ड्रोन लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Damoh: Loot Accused Escapes Police Custody, Flees During Recovery, Teams Search Area Using Drones
पुलिस थाना पथरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में लूट के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी बुधवार दोपहर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि लूट का सामान उसने मॉडल स्कूल के पास छिपाकर रखा है। पुलिस उसे लेकर बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची थी लेकिन वाहन से उतरते ही आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी मौके पर पहुंचीं। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। संभावित ठिकानों और आसपास के झाड़ियों वाले इलाकों में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई लेकिन देर शाम तक आरोपी का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लूट की घटना रविवार रात केरबना रोड पर सतपारा तिराहे के पास हुई थी। पथरिया के वार्ड नंबर 14 निवासी बिहारी सेन रात करीब 10:30 बजे बाइक से पथरिया से अपने गांव मेहलवारा जा रहे थे। डायमंड चौराहे के पास बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और बाइक चालक ने बिहारी सेन की गर्दन पकड़ ली, जबकि बीच में बैठे युवक ने उनकी पैंट की जेब से करीब 20 हजार रुपये कीमत का मोबाइल और शर्ट की जेब से दो हजार रुपये नकद निकाल लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर सतपारा की ओर भाग गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नदी पार करने वाले पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और मंगलवार को मुख्य आरोपी भोला आदिवासी के साथ उसके दो नाबालिग साथियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान बरामदगी के संबंध में भोला ने पुलिस को बताया कि उसने एक बैग छीना था और उसे मॉडल स्कूल के पास छिपाकर रखा है। आरोपी के बताए स्थान से सामान बरामद करने के लिए पुलिस बुधवार दोपहर उसे मॉडल स्कूल के पास लेकर पहुंची थी लेकिन पुलिस वाहन रुकने के बाद जैसे ही भोला को नीचे उतारा गया, उसने मौका पाकर पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और दौड़ लगा दी।


आरोपी के फरार होने की सूचना तत्काल पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी को दी गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने संभावित रास्तों और ठिकानों पर सर्चिंग शुरू की। एसडीओपी प्रिया सिंधी भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से झाड़ियों और आसपास के इलाकों में निगरानी की। कई स्थानों पर तलाश किए जाने के बावजूद देर शाम तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा था। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों और भागने के रास्तों की जानकारी जुटा रही है।

मामले में एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में आरोपी के खिलाफ अलग से अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस लूट के मामले के साथ-साथ आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की घटना की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed