{"_id":"67c01ed8a48235102a071fd0","slug":"video-huge-wrestling-competition-in-memory-of-late-pawan-wrestler-mehta-in-karnal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में स्वर्गीय पवन पहलवान मेहता की याद में विशाल कुश्ती दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में स्वर्गीय पवन पहलवान मेहता की याद में विशाल कुश्ती दंगल
रामलीला मैदान में स्वर्गीय पवन पहलवान मेहता की स्मृति में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया।
दंगल की शुरुआत में पहला मुकाबला करण स्टेडियम की मनप्रीत और सोनीपत के आदित्य के बीच हुआ, जिसमें दोनों ही पहलवानों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को बराबरी पर समाप्त किया।
मुख्य अतिथि अनूप भारद्वाज ने पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेलों में भागीदारी होती है।
मेजर हिंदुस्तानी और बी बुलेट का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र
दंगल के आयोजकों रमेश संधू पहलवान, खेती मानसिंह पहलवान और राजेश ने बताया कि इस आयोजन में पंजाब के जालंधर से आए मेजर हिंदुस्तानी और बी बुलेट अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इनका मुकाबला दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।