फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Electricity Workers Face Alleged Assault While Collecting Bills in Damoh

दमोह क्राइम: बिजली बिल वसूलने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज के बाद दी धमकी; चार लोगों पर आरोप

Fri, 18 Sep 2026 11:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 11:02 PM IST
Electricity Workers Face Alleged Assault While Collecting Bills in Damoh

नोहटा थाना क्षेत्र के अधरोटा गांव में बिजली बिल की वसूली करने पहुंचे बिजली कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसका मामला शुक्रवार को सामने आया। कर्मचारियों ने चार लोगों के खिलाफ नोहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

बिजली कंपनी के कर्मचारी बलराम सिंह लोधी ने शिकायत में बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वह तीन अन्य कर्मचारियों के साथ अधरोटा गांव गए थे। टीम को गांव में बिजली बिल की वसूली करने के साथ बिजली से संबंधित शिकायतों का निराकरण भी करना था। कर्मचारी गांव में ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे थे। बलराम सिंह लोधी के अनुसार, इसी दौरान रज्जू सिंह आदिवासी, जागेश्वर मिश्रा, हलके अठया और अनिल सेन ने कर्मचारियों को बिजली बिल की वसूली करने से रोक दिया। आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा अपना काम जारी रखने की बात कहने पर चारों लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद कर्मचारियों ने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- शिवपुरी का बेटा तिरंगे में लिपटकर लौटा: ITBP जवान नीरज की पार्थिव देह पहुंची भौंती, विदाई से पहले गार्ड ऑफ ऑनर

अधिकारियों के निर्देश पर थाने पहुंचे कर्मचारी
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद कर्मचारियों को नोहटा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कर्मचारी थाने पहुंचे और नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता एमएल साहू ने बताया कि कर्मचारी अधरोटा गांव में बिजली से जुड़ी विभिन्न शिकायतों का निराकरण करने और बिल वसूली के लिए गए थे। वहां कुछ लोगों द्वारा कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की पूरी स्थिति
फिलहाल नोहटा पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के दौरान विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की परिस्थितियां पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होंगी।

 
मौके पर पहुंचे विद्युत अभियंता, ग्रामीणों को समझाइश देते हुए
मौके पर पहुंचे विद्युत अभियंता
 
मौके पर पहुंचे विद्युत अभियंता, ग्रामीणों को समझाइश देते हुए
मौके पर पहुंचे विद्युत अभियंता, ग्रामीणों को समझाइश देते हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन: कामिनी कल्याण ने जीता तीन हजार का प्रथम पुरस्कार, एसईडीओ ने करवाई पत्र लेखन प्रतियोगिता

18 Sep 2026

कांगड़ा: चढ़ियार में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

18 Sep 2026

कुल्लू: ढालपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा का आगाज, 200 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

18 Sep 2026

चित्रकूट में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से मरीज को टाट में टांगकर भागे परिजन

18 Sep 2026

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज पहुंचे, कांग्रेस और सपा पर जमकर साधा निशाना

18 Sep 2026
विज्ञापन

नोएडा: निरीक्षण के बाद शौचालयों की मरम्मत शुरू, छुट्टी के समय ही खोले जा रहे गेट

18 Sep 2026

लालबाग के राजा का विसर्जन, ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई शोभायात्रा

18 Sep 2026
विज्ञापन

सीओ बनकर शराब का ठेका दिलाने का झांसा देकर 90 हजार ठगे

18 Sep 2026

काशी में श्रीराधाष्टमी की धूम, सजाई गई मनमोहक झांकी

18 Sep 2026

बागपत विकास भवन में मॉक एक्सरसाइज, आग में फंसे लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला

18 Sep 2026

VIDEO: राधाष्टमी पर मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

18 Sep 2026

अयोध्या के मिल्कीपुर में जन्माष्टमी के बारहवें दिन हनुमानगढ़ी पर हुआ भंडारा

18 Sep 2026

Video: लग्जरी सफारी में गांजे की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार; 12.750 किलो गांजा बरामद

18 Sep 2026

Video: हत्या कर शव बक्से में छिपाया, ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंका; तीन गिरफ्तार

18 Sep 2026

नारेबाजी और चुनावी शोर के बीच सड़क पर बिखरे पर्चे बटोरते दिखे बच्चे

18 Sep 2026

झज्जर के बेरी में भागलपुरी चौक पर बिजली का खंभा गिरने से कई घंटे सप्लाई बाधित

नारनौल में बालिका नेहा व नितिका के जन्मदिन पर काटा केक, महिलाओं को खिलाया पौष्टिक आहार

मंडी: 'फुला दियां क्यारियां बिच रैंहदी मेरी मां' भजन पर झूमा पंडाल, जोगिंद्रनगर में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

18 Sep 2026

झज्जर में दीपेंद्र हुड्डा बोले- भाजपा वालों का तेल सूख चुका, जनता ने घर-घर दीप जलाने से बनाई दूरी

नैनीताल: गणेश महोत्सव की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

18 Sep 2026

जींद में रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

18 Sep 2026

Video: खेत से थाली तक का सफर दिखा रहा इंडिया फूड एक्सपो

18 Sep 2026

चंबा: मंगला-टपून सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी बजरी बनी हादसे का खतरा

18 Sep 2026

VIDEO: यूजीसी पर आगरा में बवाल, प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ने दबोचा; प्रदेश अध्यक्ष भी गिरफ्तार

18 Sep 2026

Video: अलीगंज फर्जी कॉल सेंटर में जांच पूरी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त

18 Sep 2026

Video: कर्मचारियों ने स्थानीय निकाय निदेशक पर लगाया प्रताड़ना आरोप, किया प्रदर्शन

18 Sep 2026

Video: अब बाजार खुद आएगा मोहल्ले तक, ई-कार्ट बना आकर्षण

18 Sep 2026

Video: गोमती पुस्तक महोत्सव में गोमती नदी पर हुई चर्चा

18 Sep 2026

Video: अलीगंज फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई पूरी, 16 लोगों को हिरासत में लेकर गई पुलिस

18 Sep 2026

यमुनानगर में पांच दिन में 1442 वाहनों के चालान, 338 किए जब्त

18 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed