{"_id":"6aad1f26cb60f5be5607154d","slug":"video-video-hataya-kara-shava-bkasa-ma-chhapaya-ii-rakasha-sa-nahara-ka-naca-faka-tana-garafatara-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हत्या कर शव बक्से में छिपाया, ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंका; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हत्या कर शव बक्से में छिपाया, ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंका; तीन गिरफ्तार
प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे पति रामकिशोर वाल्मीकि की कथित हत्या कर शव को लकड़ी के बक्से में छिपाने और बाद में ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मोहनलालगंज पुलिस ने शुक्रवार को सूफिया बानो समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और ई-रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, सूफिया के रामकिशोर से करीब चार साल से संबंध थे और करीब दो साल पहले दोनों ने निकाह किया था। बाद में रामकिशोर को सूफिया के मुन्ना उर्फ मुच्छड़ से संबंधों की जानकारी हुई, जिसके बाद विवाद होने लगा।
पुलिस का दावा है कि 14/15 सितंबर की रात सूफिया ने मुन्ना और मो. इकबाल उर्फ वसीर अहमद को घर बुलाया। आरोप है कि दोनों ने सो रहे रामकिशोर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बक्से में रखकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।