फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   35 Crore Sandipani School Project Faces Quality Questions in Hatta

कलेक्टर की सख्ती: 35 करोड़ के सांदीपनि स्कूल की दीवार खुदवाकर देखी गुणवत्ता, बोतल में रेत-पानी डालकर कराई जांच

Fri, 18 Sep 2026 08:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 08:38 PM IST
35 Crore Sandipani School Project Faces Quality Questions in Hatta

दमोह जिले के हटा में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय भवन की गुणवत्ता और निर्माण की धीमी गति को लेकर शुक्रवार को प्रशासन सख्त नजर आया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचे और मौके पर ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी। जांच के दौरान उन्होंने दीवार के प्लास्टर की खुदाई कराकर अंदर की स्थिति देखी। इसके अलावा टाइल्स, प्लेटफार्म, फर्श और रेलिंग समेत अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

निर्माण में इस्तेमाल की जा रही रेत की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद कलेक्टर ने कर्मचारियों से मौके पर ही बोतल में रेत और पानी डालकर जांच कराई। जांच में रेत में मिट्टी की मात्रा अधिक पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं निर्माण स्थल पर बनी प्रयोगशाला में ताला लगा मिलने पर भी कलेक्टर ने अधिकारियों से सवाल किए।

दीवार का प्लास्टर खुदवाकर देखी निर्माण की गुणवत्ता
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केवल निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से जानकारी लेने के बजाय खुद मौके पर निर्माण की स्थिति देखी। उन्होंने भवन की दीवारों के प्लास्टर की कई जगह से खुदाई कराकर गुणवत्ता की जांच कराई। इसके साथ ही टाइल्स, प्लेटफार्म, फर्श और रेलिंग के काम को भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान कुछ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता संबंधी कमियां सामने आने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए।



ये भी पढ़ें- शिवपुरी का बेटा तिरंगे में लिपटकर लौटा: ITBP जवान नीरज की पार्थिव देह पहुंचे भौंती, विदाई से पहले गार्ड ऑफ ऑनर

बोतल में रेत-पानी मिलाया, मिट्टी की मात्रा अधिक मिली
निर्माण में उपयोग की जा रही रेत की गुणवत्ता जांचने के लिए कलेक्टर ने कर्मचारियों से मौके पर ही रेत और पानी को बोतल में मिलाकर जांच कराई। इस जांच में रेत में मिट्टी की मात्रा अधिक दिखाई दी। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

लैब में मिला ताला, कलेक्टर ने उठाए सवाल
निर्माण स्थल पर सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए बनाई गई प्रयोगशाला का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान लैब में ताला लगा मिला। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि यदि निर्माण सामग्री की नियमित लैब टेस्टिंग ही नहीं हो रही है तो निर्माण की गुणवत्ता कैसे सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने प्रयोगशाला को नियमानुसार संचालित करने और निर्माण सामग्री की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए।

पीआईयू अधिकारियों को लगाई फटकार
निरीक्षण के दौरान पीआईयू के कार्यपालन यंत्री रामानुज विश्वकर्मा और उपयंत्री किशन पीपरे से निर्माण कार्य की जानकारी ली गई। निर्माण में मिली कमियों और निगरानी व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कलेक्टर की नाराजगी का सामना करना पड़ा। कंसल्टेंसी के उपयंत्री से भी निर्माण से संबंधित जानकारी मांगी गई, लेकिन वे मौके पर पूरी जानकारी नहीं दे पाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाए।



निर्माण की रफ्तार भी धीमी, स्थायी सब इंजीनियर की होगी व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गति को भी धीमा पाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। भवन की नियमित निगरानी के लिए स्थायी रूप से एक सब इंजीनियर की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि निर्माण के प्रत्येक चरण की गुणवत्ता की लगातार जांच हो सके। निरीक्षण में कलेक्ट्रेट रेट से कम मजदूरी दिए जाने की बात भी सामने आई। कलेक्टर ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

2023 में शुरू हुआ था निर्माण, अब तक अधूरा
सांदीपनि विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। प्रस्तावित योजना के अनुसार वर्ष 2025 में भवन तैयार कर कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाना था, लेकिन एक शिक्षण सत्र बीतने के बाद भी भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस बहुमंजिला भवन में निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर अब प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।

दिसंबर तक भवन पूरा करने के निर्देश
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने निर्माण एजेंसी को दिसंबर तक भवन का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नए शिक्षण सत्र से पहले भवन को संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जा सके और क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालय बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसलिए निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। निर्माण में सामने आई खामियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

सरकारी निर्माण में खामी दिखे तो प्रशासन को दें जानकारी
कलेक्टर ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि उनके आसपास यदि कोई शासकीय निर्माण कार्य चल रहा है और उसमें गुणवत्ता से जुड़ी कोई खामी दिखाई देती है तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें। इससे निर्माण कार्य में समय रहते सुधार कराया जा सकेगा और सरकारी राशि से होने वाले कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार उमेश तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गणेश महोत्सव में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा जलवा, भक्ति गीतों पर थिरके 40 बच्चे; राधा-कृष्ण के गीत ने मोहा मन

18 Sep 2026

VIDEO: मन, वचन एवं कर्म में सरलता की सीख देता है उत्तम आर्जव धर्म

18 Sep 2026

VIDEO: आंधी में बिजली के आठ खंभे टूटे, किशोर बाल-बाल बचा; दब गई साइकिल

18 Sep 2026

VIDEO: रिमझिम बारिश ने मचाई तबाही... मैनपुरी के भरभराकर गिरा घर का लिंटर, मलबे में दब गया पूरा परिवार

18 Sep 2026

VIDEO: घर के दरवाजे पर करंट से दो भैंसों की मौत, किसान को तीन लाख का नुकसान

18 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: राधा अष्टमी पर पीले फूलों की बढ़ी मांग, रंगीली महल सजेगा बसंती रंग में; फूल मंडी में उमड़ी भीड़

18 Sep 2026

VIDEO: 'पापा हट जाओ, छत से पापड़ियां गिर रही हैं...अगले ही पल भरभराकर गिरा लेंटर, मलबे में दबे पति-पत्नी

18 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: जल निकासी नहीं हुई तो 500 बीघा धान की फसल डूबी, किसानों का फूटा गुस्सा; किया प्रदर्शन

18 Sep 2026

VIDEO: पिछड़ा वर्ग आयोग ने जमीनी हकीकत जानी, 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग

18 Sep 2026

VIDEO: 13 मोबाइल वेटरनिटी यूनिट से लगेंगे लंपी संक्रमण बचाव के टीके, हर पंचायत में दो शिविर

18 Sep 2026

VIDEO: निरंकारी समागम के लिए आगरा से सीधी सुविधा, हरियाणा के भोड़वाल माजरी में रुकेंगी दो ट्रेनें

18 Sep 2026

VIDEO: आगरा से जबलपुर, हरिद्वार और दिल्ली का सफर होगा आसान

18 Sep 2026

VIDEO: आगरा की दो ट्रेनें जालंधर सिटी नहीं जाएंगी, यात्रियों को कैंट से करना होगा सफर

18 Sep 2026

VIDEO: विकसित होंगे 10 नए वेटलैंड, पर्यटन-हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

18 Sep 2026

VIDEO: दोपहर में गर्मी से तपे, शाम को बारिश लाई राहत

18 Sep 2026

VIDEO: 576 कॉलेजों की खुलेगी शैक्षणिक कुंडली, मानकों के ऑडिट से तय होगी एबीसी कैटेगरी

18 Sep 2026

VIDEO: आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन, 70 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

18 Sep 2026

VIDEO: सेवा संकल्प अभियान में 70 कॉलेजों के 2000 से अधिक विद्यार्थी, भाषण-चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं

18 Sep 2026

रामपुर में बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ, 45 स्कूलों के 365 विद्यार्थी दिखा रहे वैज्ञानिक प्रतिभा

18 Sep 2026

VIDEO: डीआरएम ने जले हुए ट्रैक मेंटिनेंस कैंपिंग कोच का किया निरीक्षण

18 Sep 2026

लुधियाना में दो दिवसीय पशु पालन मेला शुरू

18 Sep 2026

Video: झूलेलाल घाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे लोग

18 Sep 2026

Video: पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुए आयोजनों को लेकर अजय राय ने साधा निशाना

18 Sep 2026

सोलन: कंडाघाट में ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ के चयनित परिवारों से मिले स्वास्थ्य मंत्री शांडिल, लाभार्थियों से किया संवाद

18 Sep 2026

बिलासपुर: सर्पदंश के हर मामले और मौत की तुरंत रिपोर्टिंग जरूरी, झंडूता बीएमओ ने स्वास्थ्य संस्थानों को दिए निर्देश

18 Sep 2026

ग्रेटर नोएडा: आपदा से निपटने को टीमें तैयार, आज स्कूल-अस्पताल व कंपनी में मॉक ड्रिल

18 Sep 2026

यूपी चुनाव से पहले भाजपा की कमजोर सीटों पर सहयोगियों की नजर,दावेदारी तेज की

18 Sep 2026

फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सघन चेकिंग, संदिग्ध लोगों से पूछताछ

मोहाली फेज-6 सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी, मरीज परेशान

18 Sep 2026

मिशन-2027 पर BJP का बढ़ा फोकस! दो दिन के गोरखपुर दौरे पर विनोद तावड़े

18 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed