Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
50 units of blood collected at a blood donation camp in Jind; men and women participated enthusiastically.
{"_id":"6aad1d44f904ce8f7608dda3","slug":"video-50-units-of-blood-collected-at-a-blood-donation-camp-in-jind-men-and-women-participated-enthusiastically-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन और श्री रामचंद्र बिमला देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिक अस्पताल जींद स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में महिला और पुरुष रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 50 यूनिट रक्तदान किया। भाजपा जिला महामंत्री पुष्पा तायल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
ट्रस्ट की फाउंडर अध्यक्ष मनीषा बरसाना, शारदा नर्सिंग ऑफिसर और चीफ नर्सिंग ऑफिसर सरोज खन्ना ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मनीषा बरसाना ने कहा कि उन्हें सामाजिक सेवा की प्रेरणा पारिवारिक संस्कारों से मिली है।
ट्रस्ट भविष्य में भी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। ट्रस्ट के प्रेस प्रवक्ता अशोक खरब ने कहा कि शिविर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी विशेष रूप से उत्साहजनक रही। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर अजमेर चौहान, प्रदीप रेढ़ू, विनोद सैनी, विनोद शर्मा, प्रवीण, प्रमोद, अशोक, सोमदत्त और मोहन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।