{"_id":"6aad20fafb158b465b0da476","slug":"video-ayathhaya-ka-malkapara-ma-janamashhatama-ka-brahava-thana-hanamanagaugdhha-para-haaa-bhadara-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के मिल्कीपुर में जन्माष्टमी के बारहवें दिन हनुमानगढ़ी पर हुआ भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के मिल्कीपुर में जन्माष्टमी के बारहवें दिन हनुमानगढ़ी पर हुआ भंडारा
अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारहवें दिन हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। बाजारवासियों की ओर से आयोजित भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने पूड़ी-सब्जी और खीर का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा देर शाम तक चलता रहा। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में बाजारवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक पर्व के अवसर पर सामूहिक भंडारे का उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
आयोजन में रवि मोदनवाल, श्री भगवान, शिवशंकर अग्रहरि, अर्जुन कसौधन और हरीश जायसवाल सहित अन्य बाजारवासियों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने भंडारे की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।