फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Nature's Fury in Betul: Storm Ravages Fields; Hundreds of Acres of Crops, Including Maize, Destroyed

एमपी: बैतूल में अल्पवृष्टि के बाद आंधी-बारिश की मार, सैकड़ों एकड़ में मक्का की फसल जमीन पर बिछी

Sat, 19 Sep 2026 09:04 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 09:04 PM IST
Nature's Fury in Betul: Storm Ravages Fields; Hundreds of Acres of Crops, Including Maize, Destroyed

बैतूल जिले के किसान इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ अल्पवृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा रखी है, वहीं दूसरी ओर बेमौसम आंधी-बारिश ने बची-खुची फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया है। जिले में इस साल मानसून कमजोर रहा है। आंकड़ों के अनुसार, बैतूल में अब तक औसत से करीब 15 इंच कम बारिश दर्ज की गई है। कम बारिश के कारण खरीफ की फसलें पहले से ही कमजोर स्थिति में थीं। किसानों को उम्मीद थी कि जो थोड़ी-बहुत फसल बची है, उससे किसी तरह सालभर का गुजारा हो जाएगा, लेकिन प्रकृति की मार ने उनकी यह उम्मीद भी तोड़ दी।

ताजा मामला महाराष्ट्र सीमा से सटे कावला गांव का है। बताया जा रहा है कि अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई।

आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा असर मक्का की फसल पर पड़ा है। कावला और आसपास के गांवों में मक्का की फसल पकने की कगार पर थी, लेकिन तेज हवा के कारण पूरे खेतों में फसल तबाह हो गई। खेतों में मक्का के पौधे जड़ सहित उखड़ गए या बीच से टूटकर गिर गए।

पढे़ं: 'भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था का खामियाजा बच्चे भुगत रहे', राहुल के भाषण की पांच बड़ी बातें

किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें प्रति एकड़ 30 से 35 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। कुल नुकसान लाखों रुपये में बताया जा रहा है। किसानों के मुताबिक, यह स्थिति सिर्फ कावला गांव तक सीमित नहीं है। खंडवृष्टि के कारण बैतूल के कई इलाकों में इसी तरह फसलों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। जहां बारिश हो रही है, वहां जरूरत से ज्यादा बारिश हो रही है, जबकि कई इलाकों में अब भी सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। बारिश के इस असमान वितरण ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।

अब प्रभावित किसान प्रशासन से राहत की मांग कर रहे हैं। किसानों ने मांग की है कि राजस्व और कृषि विभाग की टीम जल्द से जल्द गांव पहुंचकर फसलों का सर्वे करे। उनका कहना है कि समय पर सर्वे और मुआवजा नहीं मिला तो उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा, क्योंकि उनकी पूरे साल की मेहनत और लागत इसी फसल पर लगी हुई है। अब किसानों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। देखना होगा कि फसल नुकसान के सर्वे की प्रक्रिया कितनी जल्दी शुरू होती है और किसानों को मुआवजे के रूप में कितनी राहत मिल पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: एआई और नई तकनीक से केमिकल व पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बदलाव पर सेमिनार

19 Sep 2026

Video: नम्रता पाठक ने किया सिल्क इंडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन

19 Sep 2026

कानपुर: चटाई मोहाल में 80 लाख की चोरी, सर्राफा व्यापारी अभय सिंह ने सुनाई आपबीती

19 Sep 2026

गोंडा में समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

19 Sep 2026

अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील में रो-रोकर महिला ने डीएम को सुनाई व्यथा

19 Sep 2026
विज्ञापन

बहराइच के मिहींपुरवा में विसर्जन स्थल पर जिम्मेदार नदारद

19 Sep 2026

सीएम मान के काफिले के सामने शराब की बोतल लेकर पहुंचे बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया

19 Sep 2026
विज्ञापन

58वीं शहीदी कांफ्रेंस: फिरोजपुर-जम्मू के हजारों रेलकर्मियों ने 19 सितंबर 1968 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कानपुर: चकेरी में अचानक बदले मौसम के मिजाज, तेज बारिश ने दिलाई उमस से राहत

19 Sep 2026

जयपुर मेयर चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, आज उतारेगी प्रत्याशी? 3-4 नामों पर मंथन जारी

19 Sep 2026

वीडियो: अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर ऊना में हुआ कार्यक्रम, सांपों से बचाव व उपचार पर दी जानकारी

19 Sep 2026

फरीदकोट में गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग से बाबा फरीद आगमन पर्व की शुरुआत

सोलन: खूंटा फिल्म के निर्माता बोले- फिल्म माफिया नहीं दे रहे थे शो, महासू देवता की कृपा से हुआ काम

19 Sep 2026

वीडियो: भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

19 Sep 2026

Video: प्रदर्शनी में कई प्रदेशों से आए दुकानदार, पारंपरिक परिधानों ने बढ़ाई रौनक

19 Sep 2026

गाजियाबाद: मुरादनगर में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

19 Sep 2026

वीडियो: शिमला में पेंशनरों का हल्ला बोल, वैधता अधिनियम 2025 रद्द करने की उठाई मांग

19 Sep 2026

बादली में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की वीडियो बनी विख्यात की आखिरी याद

नगर परिषद रामपुर: एनएच-5 किनारे अवैध दुकानें लगाने वालों पर कसेगा शिकंजा

19 Sep 2026

VIDEO: एसएससी परीक्षा में इंटरनेट अचनाक हुआ ठप, इंतजार करते रहे अभ्यर्थी; खंदारी कैंपस में जमकर हुआ हंगामा

19 Sep 2026

VIDEO: श्रद्धा और उत्साह से मनाया किशोरी जू का जन्मोत्सव

19 Sep 2026

VIDEO: कासगंज में डीएम ने सड़क पर यात्री बैठाते हुए पकड़ी तीन बसें

19 Sep 2026

VIDEO: मैनपुरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन में उमड़ी भीड़

19 Sep 2026

कानपुर: पतारा में सीडीओ ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का किया निरीक्षण

19 Sep 2026

ग्रेटर नोएडा: सर्विलांस सेल ने 104 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, लोगों ने जताया आभार

19 Sep 2026

ग्रेटर नोएडा: खेतों में लगे ट्यूबवेल से मोटर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

19 Sep 2026

गौ सेवा आयोग चेयरमैन का भिवानी दौरा, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को 1 साल में मिलेगा आश्रय

19 Sep 2026

वीडियो: पूर्व सैनिक लीग सराज ने बलिदानी यश कुमार को दी श्रद्धांजलि

19 Sep 2026

यूपी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के अलीगढ़ आवास पर धरना

19 Sep 2026

रायबरेली में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

19 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed