फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Patience ran out after failing to receive a house under the Prime Minister's housing scheme

बैतूल: नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास तो टूटा सब्र, कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठकर रो पड़ा हितग्राही

Fri, 18 Sep 2026 10:34 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 10:34 PM IST
Patience ran out after failing to receive a house under the Prime Minister's housing scheme

बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील में शुक्रवार को आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित एक हितग्राही अपनी मांग को लेकर कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठ गया। हितग्राही का कहना था कि वह लंबे समय से आवास के लिए भटक रहा है, लेकिन उसे अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भैंसदेही जनपद पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के लिए संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगर परिषद सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। शिविर में ग्रामीण और नगर क्षेत्र के सैकड़ों लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कई लोगों ने पेंशन, राशन कार्ड, जमीन के सीमांकन और प्रधानमंत्री आवास से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान अधिकारियों ने कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि कुछ आवेदनों को संबंधित विभागों को जांच के लिए भेजा गया। लेकिन शिविर समाप्त होने के बाद एक हितग्राही अपनी समस्या का समाधान नहीं मिलने से आक्रोशित हो गया।

ये भी पढ़ें- शिवपुरी का बेटा तिरंगे में लिपटकर लौटा: ITBP जवान नीरज की पार्थिव देह पहुंची भौंती, विदाई से पहले गार्ड ऑफ ऑनर

बताया जा रहा है कि उक्त हितग्राही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है और कच्चे मकान में रहता है। उसने कई बार ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया, लेकिन हर बार उसे आश्वासन देकर टाल दिया गया। पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद उसे अब तक आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। शुक्रवार को आयोजित शिविर में भी उसने अपनी समस्या रखी, लेकिन उसे कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। जब कलेक्टर महोदय शिविर समाप्त कर अपनी गाड़ी से रवाना होने लगे, तो हितग्राही ने अपनी बात सीधे उन तक पहुंचाने के लिए उनकी गाड़ी के सामने बैठकर गुहार लगाई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और हितग्राही को समझाइश देने लगे। करीब 10 मिनट तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में अधिकारियों ने हितग्राही को भरोसा दिलाया कि उसके आवेदन की दोबारा जांच कराकर शीघ्र ही पात्रता अनुसार आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा, तब जाकर वह गाड़ी के सामने से हटा और कलेक्टर रवाना हो सके।इस घटना ने एक बार फिर प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही लापरवाही और हितग्राहियों की परेशानी को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भैंसदेही क्षेत्र में कई अपात्र लोगों को आवास मिल गया है, जबकि कई पात्र हितग्राही आज भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं।
 

नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास तो टूटा सब्र
हितग्राहियों को समझाइश देते अधिकारी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या के मिल्कीपुर में जन्माष्टमी के बारहवें दिन हनुमानगढ़ी पर हुआ भंडारा

18 Sep 2026

Video: लग्जरी सफारी में गांजे की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार; 12.750 किलो गांजा बरामद

18 Sep 2026

Video: हत्या कर शव बक्से में छिपाया, ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंका; तीन गिरफ्तार

18 Sep 2026

नारेबाजी और चुनावी शोर के बीच सड़क पर बिखरे पर्चे बटोरते दिखे बच्चे

18 Sep 2026

झज्जर के बेरी में भागलपुरी चौक पर बिजली का खंभा गिरने से कई घंटे सप्लाई बाधित

विज्ञापन

नारनौल में बालिका नेहा व नितिका के जन्मदिन पर काटा केक, महिलाओं को खिलाया पौष्टिक आहार

मंडी: 'फुला दियां क्यारियां बिच रैंहदी मेरी मां' भजन पर झूमा पंडाल, जोगिंद्रनगर में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

18 Sep 2026
विज्ञापन

झज्जर में दीपेंद्र हुड्डा बोले- भाजपा वालों का तेल सूख चुका, जनता ने घर-घर दीप जलाने से बनाई दूरी

नैनीताल: गणेश महोत्सव की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

18 Sep 2026

जींद में रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

18 Sep 2026

Video: खेत से थाली तक का सफर दिखा रहा इंडिया फूड एक्सपो

18 Sep 2026

चंबा: मंगला-टपून सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी बजरी बनी हादसे का खतरा

18 Sep 2026

VIDEO: यूजीसी पर आगरा में बवाल, प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ने दबोचा; प्रदेश अध्यक्ष भी गिरफ्तार

18 Sep 2026

Video: अलीगंज फर्जी कॉल सेंटर में जांच पूरी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त

18 Sep 2026

Video: कर्मचारियों ने स्थानीय निकाय निदेशक पर लगाया प्रताड़ना आरोप, किया प्रदर्शन

18 Sep 2026

Video: अब बाजार खुद आएगा मोहल्ले तक, ई-कार्ट बना आकर्षण

18 Sep 2026

Video: गोमती पुस्तक महोत्सव में गोमती नदी पर हुई चर्चा

18 Sep 2026

Video: अलीगंज फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई पूरी, 16 लोगों को हिरासत में लेकर गई पुलिस

18 Sep 2026

यमुनानगर में पांच दिन में 1442 वाहनों के चालान, 338 किए जब्त

18 Sep 2026

नारनौल के हुडीना में टीकाकरण के बाद भी 4 गोवंश फिर लंपी की चपेट में, जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 395 पहुंचा

अनुशासित तरीके से हो रहा डूसू चुनाव, जानें क्या बोले अधिकारी

18 Sep 2026

अयोध्या के तारुन में विरोध के बाद आखिरकार ग्राम सभा की जमीन से हटा अतिक्रमण

18 Sep 2026

वीडियो: कंदरौर में आयुष विभाग ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर, 183 रोगियों को बांटी आयुर्वेदिक दवाएं

18 Sep 2026

नाहन: बाजार में ग्राहक पहले ही कम, ऊपर से मेले में लगी दुकानों से बाजार में पसर रहा सन्नाटा, जानें क्या बोले दुकानदार

18 Sep 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध प्रदर्शन में हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी

18 Sep 2026

मिट्ठापुर के प्रभदीप ने जूनियर एशिया कप में मचाई धूम, डेब्यू टूर्नामेंट में भारत को दिलाया गोल्ड

18 Sep 2026

कानपुर में प्रेस, पुलिस और वकील लिखे वाहनों पर चला पुलिस का डंडा

18 Sep 2026

सुनील जाखड़ ने कांग्रेस में वापसी की अटकलों को बताया झूठा, बोले- BJP के साथ हूं

गुरुग्राम के गणपति पंडालों में महिलाओं ने मचाई धूम, डांडिया और कुमकुम पूजा से बांधा समां

18 Sep 2026

पेड़ पर सूखी टहनी तोड़ने चढ़ा युवक एचटी लाइन की चपेट आया, चिंगारी निकलने के साथ युवक की झुलसकर मौत

18 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed