{"_id":"6aae5c10d1260a4f3f07a9bc","slug":"video-bharaica-ka-mahaparava-ma-vasarajana-sathal-para-jamamathara-natharatha-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के मिहींपुरवा में विसर्जन स्थल पर जिम्मेदार नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के मिहींपुरवा में विसर्जन स्थल पर जिम्मेदार नदारद
बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र में सरयू नदी का गायघाट तट जिले के प्रमुख प्रतिमा विसर्जन स्थलों में शामिल है। शनिवार को यहां गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली और नदी में पानी अधिक होने के कारण रस्सी बांधकर विसर्जन की सीमा भी निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद घाट पर पर्याप्त रोशनी का इंतजाम नहीं था। इससे अंधेरे में विसर्जन के दौरान हादसे का खतरा बना रहा।
पुरैना के ग्राम प्रधान रामसागर और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गायघाट पर मिहींपुरवा के साथ नानपारा, रुपईडीहा, बाबागंज, नवाबगंज, रायबोझा, इमामगंज और शिवपुर क्षेत्र से भी श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचते हैं। नदी का तट बड़ा होने के कारण रात में पर्याप्त प्रकाश जरूरी है।
विसर्जन स्थल पर प्रशासनिक निगरानी के लिए अधिकारियों और गोताखोरों की ड्यूटी लगाई जाती है। शनिवार को मौके पर तहसीलदार के मौजूद न होने की बात ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय रही। इससे व्यवस्थाओं की निगरानी को लेकर सवाल उठे।
एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने बताया कि गायघाट विसर्जन स्थल पर तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार को जिले में बैठक होने के कारण तहसीलदार मौके पर नहीं पहुंच सके। उनकी जगह नायब तहसीलदार को विसर्जन स्थल पर भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।